
रायपुर में गहराया जलसंकट, अब दो वार्डों के 70 हजार लोग टैंकर के भरोसे
रायपुर . देवेंद्र नगर, फाफाडीह से होते हुए पंडरी मोवा की टंकी से जोडऩे के लिए मेन राइजिंग लाइन पीएचई द्वारा पिछले दो साल से बिछाई जा रही है, लेकिन पीएचई के अधिकारियों की सुस्ती की वजह से आज तक पाइप लाइन नहीं बिछ पाई है। पाइप लाइन नहीं बिछने से पार्षद जसबीर ढिल्लन, विट्ठल भाई पटेल और गोपाल सोना के वार्ड के कुछ इलाकों में पानी भी भारी समस्या है। इनके वार्ड से पांच से आठ टैंकर हर दिन चलाना पड़ रहे हैं।
एमआईसी सदस्य और पार्षद जसबीर ढिल्लन ने बताया कि कई बार पीएचई और निगम के अधिकारियों को ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने में की जा रही लापरवाही को लेकर शिकायत की है, लेकिन ठेकेदार पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा ये हुआ कि क्षेत्र के करीब 70 से 80 हजार लोगों को गर्मी में पानी के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड में कुछ इलाकों में पानी नहीं आने से रोजाना पांच टैंकर चलाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मई की भीषण गर्मी के साथ अब जलसंकट भी वार्डों में गहराने लगा है। अब तो निगम के नलों की धार भी पतली होने लगी है। कुछ वार्डों में एक तरफ पर्याप्त प्रेशर से पानी आ रहा है,वहीं दूसरी ओर उसी वार्ड के दूसरे हिस्से में कम प्रेशर से पानी आ रहा है। शहर में की कई जगहों पर लोगों ने मेन राइजिंग लाइन से अवैध नल कनेक्शन भी ले रखा है। जिससे भरपूर पानी का दोहन कर बर्बादी की भी की जा रहा है। दलदल सिवनी मोवा में निगम की मेन राइजिंग लाइन से करीब दो दर्जन लोगों ने अवैध नल कनेक्शन ले रखा है, जिसका पानी सडक़ों पर भी बहता रहता है। इससे उस क्षेत्र के दुकानदार दुकान के सामने पानी जमा होने से परेशान है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि अवैध नल की शिकायत करने के बावजूद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने आज तक कार्रवाई नहीं की है।
मोवा दलदल सिवनी इलाके में मेन राइजिंग लाइन से करीब 15 से 20 लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन ले रखा है। इन घरों में 24 घंटे पानी की सप्लाई की होती है। इन घरों का पानी नलियों से होकर सडक़ों पर बहता है। जिसका खामियाजा आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
70 वार्डों को मिलाकर करीब 30 से 40 हजार अवैध नल कनेक्शन है। इन अवैध नलों पर निगम के जोन स्तर पर कार्रवाई तक नहीं की जाती है। कुछ महीनें पहले अवैध नलों का नियमितिकरण का अभियान चलाया गया था। लेकिन वो भी आधा-अधूरा है। अभी भी कई इलाकों में अवैध नल कनेक्शन लोगों ने ले रखा है। नगर निगम के रेकॉर्ड के अनुसार करीब 90 हजार वैध नल कनेक्शन हैं।
नगर निगम आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अवैध नलों पर कार्रवाई के लिए जोन कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी हाल में अवैध नल कनेक्शन की शिकायत नहीं चाहिए, जिन लोगों ने अवैध नल कनेक्शन ले रखा है, उस पर जुर्माने के साथ नल नियमितिकरण करने को कहा गया है। जहां-जहां पानी की बर्बादी हो रही है, उन इलाकों की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
Published on:
12 May 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
