9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी दोनों बहनों के साथ रायपुर जा रहे युवक के साथ बीच सड़क हो गया ये हादसा, एक की मौत

अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

2 min read
Google source verification
Road Accident

road accident

नवापारा-राजिम. अभनपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। युवक अपनी दोनों बहनों के साथ बाइक में सवार होकर रायपुर ? जाने निकला था। इस बीच नेशनल हाइवे में तेजी से आ रही एक ट्रक ने कुचल दिया था। दर्दनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होने के बाद आज डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Read More News: आधे घंटे तक चली तेज आंधी, बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो

रायपुर जाने निकला था युवक
मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 13 का रहने वाला शंकर पिता बंशी साहू (26) बाइक क्रमांक सीजी 04 एचटी 3599 में अपनी बहनों हिना व सोनाली के साथ बुधवार शाम रायपुर जाने के लिए निकला था। अभनपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम बकतरा के पास स्थित मोंटफोर्ड स्कूल के सामने शाम 6:30 बजे व्यस्त टै्रफिक को देखकर शंकर ने किनारे खड़ी दो कार के बीच अपनी बाइक खड़ी कर ट्रैफिक खाली होने का इंतजार करने लगा।

Read More News: पत्नी ने कोर्ट में कहा - हां, जज साहब! मेरे पति ने ही बाबूजी को तड़पा-तड़पाकर मारा डाला

इसी बीच तेजी से आ रहे ट्रैक्टर सीजी 04 डीबी 7159 ने किनारे खड़ी दोनों कारों (टाटा नेक्सन क्रमांक सीजी 04 एलवाय 8555 और इनोवा सीजी 04 एचए 7570) को ठोकर मार दी। इसके बाद भी ट्रैक्टर नहीं रूकी और शंकर की बाइक को भी ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई। इससे तीनों भाई-बहन घायल हो गए। जबकि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना के तत्काल बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर सहित फरार हो गया। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से कमल विहार रायपुर स्थित वीवाई अस्पताल ले जाया गया। आज सुबह 8 बजे शंकर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अभनपुर पुलिस मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक को पकडऩे का प्रयास कर रही है।