
मैच में बारिश डाल सकती है खलल (Photo AI)
IPL 2026: आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच शहीद वीरनारायण ङ्क्षसह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले जाने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। पिछले तीन-चार दिनों के हालात को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि खेल शुरू होने तक आसमान साफ हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी में शाम 4 बजे तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। इन दिनों प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। हालांकि कई बार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद न बारिश होती है और न अंधड़ चलता है। ऐसे में रविवार का मौसम देखने वाली बात होगी।
राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहे। इसलिए अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, जगदलपुर, पेंड्रारोड व अंबिकापुर में हल्की से तेज बारिश हुई है। 41 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 20.9 डिग्री रहा।
रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले 4 दिन अंधड़ चल सकता है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 11 मई से मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत टीम के कई खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विराट की एक झलक पाने बड़ी संख्या में फैंस और विराट आर्मी मौजूद रही, लेकिन टाइट सिक्योरिटी के बीच खिलाड़ी सीधे टीम बस में बैठकर होटल रवाना हो गए। विराट ने फैंस की ओर नहीं देखा।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में करीब तीन घंटे अभ्यास किया। जसप्रीत बुमराह ट्रेनर के साथ रनअप, लैंडिंग और फिटनेस मूवमेंट्स पर चर्चा करते दिखे। दीपक चाहर ने पीच क्यूरेटर के साथ विकेट का जायजा लिया, जबकि गेंदबाजी कोच मलिंगा नेट्स पर गेंदबाजों की लाइन-लेंथ और गति पर नजर रखते रहे।
Published on:
09 May 2026 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
