आगामी 24 घंटे में अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में (Rain In CG) नमी बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसके असर से सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।