
Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान फेंजल का असर खत्म होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना है। बता दें कि उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन बंगाल की खाड़ी से हो रहा है। साथ ही एक हवा का समिलन क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे लगे छत्तीसगढ के ऊपर होने की सभावना बन रही है। इसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर 8, 9 और 10 दिसबर को बन रहा है। 8 और 9 दिसबर को अनेक हिस्सों में संभावित है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष (Weather Update) परिवर्तन होने की सभावना नहीं है। 10 दिसबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 08 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।
एक्टिव सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले दिन 9 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश होगी। इसके बाद 10 दिसंबर को केवल दक्षिणी भाग यानी बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावना है। सिस्टम कमजोर होते ही 10 दिसंबर की रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट होगी और दिसंबर (Weather Alert) के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
शहर - दिन का तापमान (°C) - रात का तापमान (°C)
माना एयरपोर्ट - 27.6 - 20.4
बिलासपुर - 29.6 - 17.6
पेंड्रा रोड - 26.6 - 11.6
अंबिकापुर - 26.1 - 8.8
जगदलपुर - 27.8 - 20.0
दुर्ग - 30.6 - 19.0
राजनांदगांव - 27.5 - 20.02
Published on:
08 Dec 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
