
Rain Alert: चक्रवाती तूफान फेंजल के असर के चलते तीन दिन पहले तक बादल छाए रहे, उस बीच अचानक ठंड पर ब्रेक लग गया था। अब जबकि मौसम पूरी तरह साफ है तो भी उन्हीं दिनों की तरह स्थिति बनी हुई है। तीन दिन बाद भी अब तक ठंड नहीं लौट पाई है। लिहाजा दिसंबर माह में भी हाफ स्वेटर से ही काम चल रहा है।
दिसंबर शीतकाल की चरम सीमा माने जाने वाला महीना होता है। इसके बावजूद इस महीने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। ऐसे में दिन में तो गर्मी का अहसास हो ही रहा है, रात में भी हाफ स्वेटर से काम चल जा रहा है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जल्द ठंड लौटेगी, पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। बता दें कि फेंजल तूफान के असर से पहले अधिकतम तापमान जहां 26 से 27 डिग्री के आसपास था तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा। 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
स्थान अधि. न्यून.
बिलासपुर 31.2 17.0
पेंड्रा 28.0 12.2
अंबिकापुर 27.2 10.1
रायपुर 31.9 18.5
जगदलपुर 31.5 20.4
दुर्ग 32.5 17.0
राजनांदगांव 31.7 19.0
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट का अनुमान है। यानी दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा जिले के कुछ स्थानों में 7 व 8 दिसंबर को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।
Updated on:
07 Dec 2024 01:48 pm
Published on:
07 Dec 2024 01:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
