Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ के असर के चलते पिछले कई दिनों से बादल छाए रहे। इससे बिलासपुर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को आसमान साफ होने के बाद भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा। रात में भी 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर ज्यादातर लोगों ने स्वेटर-जैकेट उतार दिए हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिन में ठंड बढ़ने के आसार हैं।