8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: अगले 48 घंटों तक इन जिलों में जमकर होगी बारिश, गिरेंगे ओले…येलो Alert जारी

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-लीन दिनप्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के साथ बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी में रविवार की रात बारिश हुई, जो सुबह तक जारी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Apr 2024, 2:22 PM IST

chhattisgarh_weather.jpg

Weather Update: द्रोणिका के असर से मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में रायपुर में 10 ज्यादा बारिश हुई। वहीं दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। चिल्फी घाटी में बारिश के साथ आधे घंटे तक ओले गिरे। मौसम में अचानक आए बदलाव से रबी फसल गेहूं, चना, मसूर के साथ सब्जी की फसल को नुकसान होगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-लीन दिनप्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के साथ बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी में रविवार की रात बारिश हुई, जो सुबह तक जारी थी। सुबह 9 बजे हल्की धूप खिली। इसके बाद दोपहर ढाई बजे के आसपास आसमान में घने बादल घिर आए।

यह भी पढ़े: CG BJP का कार्टून बम, राहुल गांधी का दिमाग खोल कर बता दिया क्या चल रहा है

बारिश व बादल से रायपुर समेत माना, बिलासपुर, जगदलपुर व राजनांदगांव में अधिकतम तापमान में गिरावट आई। रायपुर में जहां दोपहर का तापमान रविवार की तुलना में 4.6 डिग्री गिर गया। वहीं माना में 4.5, बिलासपुर में 1, जगदलपुर में 5.2 तथा राजनांदगांव में 5 डिग्री तक गिरावट आई। दूसरी ओर पेंड्रारोड में 3, अंबिकापुर में 2.7 व दुर्ग में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 10 डिग्री तक कम रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री कम 20.5 रहा। सोमवार को बीजापुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा और वहां पारा 35.9 डिग्री रहा।

पिछले 24 घंटे में मानपुर में 30, गुरुर, धमतरी, कुरुद व डौंडीलोहारा में 20 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं पाटन, मगरलोड, माना, पिथौरा, मोहला, बागबाहरा, गुंडरदेही, डौंडी, बालोद, महासमुंद व बरमकेला में 10 मिमी या इससे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई।

उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश से रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह समुद्रतल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है।

यह भी पढ़े: यहां 21 साल बाद आए राम, चिढ़ में नक्सलियों ने मंदिर ही करा दिया था बंद