
जन्मदिन की पार्टी में महिला ने युवक के पेट में मारा चाकू, 2 युवती और 1 युवक गिरफ्तार
रायपुर. राजधानी के टिकरापारा इलाके में बीती रात चाकू बाजी की घटना हो गई। जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने दिनदहाड़े सबके सामने युवक को चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला मौके से फरार हो गई। वहीं, घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आज चाकू बाजी की घटना से जुड़े दो युवती के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जन्मदिन की पार्टी में मच गया बवाल
टिकरापारा इलाके कादर चौक स्थित एक घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। केक काटने से पहले लोगों ने परिवार को जन्मदिन की बधाई देकर लंबी आयु की कामना की। लेकिन इसके कुछ ही पलों के बाद मामूली से विवाद के बाद पार्टी में बवाल मच गया।
बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल हुए एक युवक, एक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला ने उसे समझाइस दी। इसके दोनों में विवाद बढ़ गया। फिर महिला ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक घायल हो गया। हालांकि अभी तक मीडिया को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन प्रारंभिक जानकारी युवक से विवाद के बाद उसे चाकू मारा गया है।
चाकूबाजी की इस घटना में शामिल दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ चल रही है। वहीं, अभी तक विवाद का कारण भी पता नहीं चल पाया है। इधर जन्मदिन की पार्टी में अचानक हुए चाकूबाजी की घटना से लोग सहम गए। पुलिस स्थिति पर काबू पाने के लिए इलाके में जवानों की तैनाती की है।
Published on:
04 Dec 2018 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
