
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ
Soft Landing Of Chandrayaan 3: रायपुर। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा नेता व समाजसेवी सीए अमित चिमनानी के (Chandrayaan 3) नेतृत्व में चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना के साथ बीटीआई मैदान में यज्ञ किया गया।
इस आयोजन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। अमित चिमनानी ने कहा, चंद्रयान 3 आज के (Chandrayaan-3 Landing) भारत का एक ऐसा प्रतीक है, जो सारी दुनिया को भारत की तस्वीर दिखा रही है।
Chandrayaan-3 anding : अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शक्ति सामर्थ्य का जयघोष कर रही है। चंद्रयान-3 140 करोड़ भारतवासियों व दुनिया भर में फैले भारतवंशियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यज्ञ में मुरलीधर शादिजा, आसनदास पिदवानी, तनय लूनिया, दलविंदर बेदी, प्रवीण साहू, डॉ. सुजीत परिहार, प्रेम प्रकाश मध्यानी, संपत नाईक, शंकर लाल तंबोली, पंडित राजेश कुमार तिवारी, चयन जैन, विशाल चावला (Chandrayaan 3) सहित वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
Published on:
23 Aug 2023 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
