24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / सहायक शिक्षक के अभ्यर्थी को बड़ा झटका, अब डीएड के उम्मीदवार ही होंगे पात्र…..High Court ने लागू किया नया नियम

सहायक शिक्षक के अभ्यर्थी को बड़ा झटका, अब डीएड के उम्मीदवार ही होंगे पात्र…..High Court ने लागू किया नया नियम

CG Vyapam Exam: सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्ग तीन भर्ती की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड के उम्मीदवारों ही पात्र माने जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Aug 2023, 2:53 PM IST

Two thousand passed candidates of B.Ed out of counseling

सहायक शिक्षक भर्ती

Assistant Teacher Recruitment In CG: रायपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षक वर्ग तीन भर्ती की काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड के उम्मीदवारों ही पात्र माने जाएंगे। जबकि बीएड वाले उम्मीदवार इस भर्ती की काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट से आए फैसले के बाद मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती नियम में बदलाव कर दिया है।

इस निर्देश के निकलने के बाद व्यापमं की भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे बीएड वाले उम्मीदवारों ने मंगलवार को भी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई और ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि यदि सहायक शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ डीएड वाले पात्र थे, तो शासन ने बीएड उम्मीदवारों को भी परीक्षा में शामिल क्यों किया? बहरहाल, हाईकोर्ट के निर्णय के तहत डीपीआई ने बीएड उम्मीदवारों को भर्ती से बाहर कर दिया है।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति व अन्य नेताओं ने दी CM बघेल को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर कही यह बात

पहले ये था नियम

Assistant Teacher Recruitment In CG: भर्ती काउंसिलिंग से बाहर हुए उम्मीदवारों ने डिप्टी सीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख था कि सहायक शिक्षक वर्ग में बीएड और डीएड दोनों ही उम्मीदवार पात्र रहेंगे। इसके आधार पर ही उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। इसका रिजल्ट भी व्यापमं ने जारी किया। इसके बाद ही व्याख्याता पद की भर्ती की जा चुकी है।

सहायक शिक्षक की काउंसिलिंग होना बाकी है। उम्मीदवारों का कहना है कि कोर्ट का आदेश आने के पहले ही भर्ती नियम लागू हो चुके हैं। ऐसे में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए बीएड के उम्मीदवारों को भी पात्र किया जाना चाहिए। डीपीआई के आदेश के बाद प्रभावित हुए उम्मीदवारों ने राज्य सरकार ने सकारात्मक रवैए की उम्मीद लगाई है।

यह भी पढ़े: 200 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल बॉन्ड को कांग्रेसी पार्षद ने ही बता दिया चिटफंड, उठे कई सवाल

आज से होगी काउंसिलिंग

Assistant Teacher Recruitment In Raipur : सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग बुधवार से शुरू हो रही है। यह काउंसिलिंग 30 अगस्त तक जारी रहेगी। पदों में रिक्तियों के आधार पर आगामी चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए कटऑफ रैंक की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस काउंसिलिंग में जिन भी विद्यार्थियों को शामिल किया जाना है, उन्हें आधार कार्ड की मूल प्रति साथ रखना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े: Bhupesh Baghel Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, मंत्री समेत कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई

assistant teacher recruitment 2023
Assistant teacher recruitment near me
cg assistant teacher vacancy 2023
cg teacher vacancy 2023 notification
assistant teacher recruitment 2023 result
cg teacher vacancy 2023 notification pdf
cg teacher vacancy 2023 syllabus
assistant teacher cg vyapam