11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी सुरक्षित रहे, गांव को भी सुरक्षित रखें : मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों से लौट रहे श्रमिकों से क्वारंटाइन नियमों के पालन करने की अपीलमुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश

2 min read
Google source verification
आप भी सुरक्षित रहे, गांव को भी सुरक्षित रखें : मुख्यमंत्री

आप भी सुरक्षित रहे, गांव को भी सुरक्षित रखें : मुख्यमंत्री

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों को अपने-अपने गांवों में क्वारंटाइन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होंने स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ गांव और शहर को भी सुरक्षित रखने को कहा है।

राज्यपाल शराब से बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में रुके हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों की वापसी शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य ने कई ट्रेनों की व्यवस्था की हैं। उन्होंने सभी लौटने वालों का स्वागत करते हुए कहा, वे सब छत्तीसगढ़ी परिवार का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने कठिनाई के समय संयम और अनुशासन का पालन करने पर उनका आभार माना है। मुख्यमंत्री ने कहा, अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, अब आप अपने राज्य में हैं, अपने घर, अपने परिवार के पास लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक आप कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित हैं और आगे भी इससे सुरक्षित रहे इसके लिए कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना होगा। यह अत्यंत जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लौटने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रह कर नियमों का पालन करना जरूरी हैं।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय जॉब-कॉर्ड की संख्या के 71 फीसदी मजदूरों को काम
अन्य राज्य से आ रहे श्रमिक और व्यक्ति बड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिक और अन्य व्यक्ति हमारे लिए एक बड़ी चुनौती हैं। इसलिए राज्य की सीमाओं से प्रवेश करने वालों के साथ कहीं कोरोना संक्रमण फिर से राज्य में न फैले इसलिए विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आप हम पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ काम करेंगे तो इस चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना कर लेंगे।