25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बड़ा घोटाला, 4 हेडमास्टरों समेत 26 पर FIR दर्ज

Big Scam in MP: मध्य प्रदेश के रायसने जिले का मामला, सिलवानी पुलिस थाने में दर्ज की गई 4 हेडमास्टर समेत 26 लोगों पर करोड़ों रुपए के गबन की FIR
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 8 Jan 2025, 1:04 PM IST

Big Scam in MP

Big Scam: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में चार हेडमास्टरों समेत 26 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इन 4 हेडमास्टर पर करीब 1.03 करोड़ रुपए के फंड के गबन का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक राज्य के खजाने से यह फंड अनाधिकृत व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में पिछले साल 2024 में जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। वहीं अगस्त में जिला शिक्षा अधिकारी ने सिलवानी खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की सूचना देते हुए पूरा मामला पुलिस को बताने का निर्देश दिया था।

बीईओ ने की थी मामले की शिकायत

खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद बीईओ सिलवानी ने अगस्त में ही पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की थी। जांच के बाद सिलवानी पुलिस ने 6 जनवरी 2025 को सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक इन सभी 26 लोगों पर 1,03,75,344 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

इन पर दर्ज की गई FIR

-जिन हेडमास्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बम्होरी के तत्कालीन प्रिंसिपल दर्शन सिंह चौधरी शामिल हैं।
- खेमचंद विश्वकर्मा, तत्कालीन प्रिंसिपल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रतापगढ़
- प्रेम प्रकाश गुप्ता, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बम्होरी
- घनश्याम सिंह मेहर, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बड़ी के तत्कालीन प्रिंसिपल
- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गैरतगंज के तत्कालीन प्राचार्य सुनील कुमार रजक
- इनके साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ सिलवानी पुलिस ने FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचा 23 भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का विवाद, ये दावेदार लगभग तय

ये भी पढ़ें: नये साल की पहली कैबिनेट बैठक में दिखा अलग नजारा, आप भी देखें एक साल में क्या बदला?