25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये साल की पहली कैबिनेट बैठक में दिखा अलग नजारा, आप भी देखें एक साल में क्या बदला?

Mohan Cabinet: मंगलवार 7 जनवरी को हुई साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक, मोहन कैबिनेट में एक साल में दिखा बड़ा बदलाव, आप भी देखें तस्वीरें....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 8 Jan 2025, 9:19 AM IST

Mohan Cabinet

Mohan Cabinet: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कुछ नयापन देखने को मिला। मंत्रालय के सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास मुख्य सचिव अनुराग जैन बैठे दिखाई दिए। लंबे समय बाद सीएस की कुर्सी वापस सीएम के पास लग गई। मोहन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद से सभागार की बैठक व्यवस्था में बदलाव हुआ। तब वीरा राणा मुख्य सचिव थीं। उस समय मुख्य सचिव की कुर्सी मुख्यमंत्री के समानांतर लेकिन मंत्रियों की कुर्सियों से पीछे कर दी गई।

मोहन कैबिनेट में दिखा बड़ा बदलाव

पांच अक्टूबर के बाद अब तक छह बैठकें

नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 3 अक्टूबर, 2024 को ज्वॉइन किया था। इसके बाद मंत्रालय में ही 5 अक्टूबर को हुई पहली कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव की हैसियत से अनुराग जैन पीछे की ओर ही बैठे थे। तब से अब तक छह कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य सचिव की कुर्सी पीछे ही रही।

मंगलवार (7 जनवरी, 25) को इस सभाकक्ष का दृश्य कुछ बदला नजर आया। कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास ही बैठे दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: 5 दिन में युवाओं को मिलेंगी 3 बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत

ये भी पढ़ें: स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर वालों पर सख्ती, अब करना होगा ये काम