26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में मौत… फांसी पर लटका मिला कैदी का शव, मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को गौहरगंज उप जेल में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को गौहरगंज उप जेल में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक पॉक्सो एक्ट के तहत जेस में सजा काट रहा था। मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर मारपीट सहीत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मौत से सदमे में परिवार

ये पूरी घटनी रायसेन के गौहरगंज उप जेल में शनिवार सुबह को घटित हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह जेल के किचन में 22 वर्षीय तिलक सिंह शाक्या का शव उसी के लोअर से बने फंदे पर लटका मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे औबेदुल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक का परिवार सदमे में है। हॉस्पिटल के बाहर परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए।

मृतक के परिवार का आरोप

वहीं मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, जेल में मुलाकात के दौरान मृतक ने उन्हें बताया था कि जेल में उससे पैसों की मांग की जाती है और पैसे नहीं देने पर उसे शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है। वहीं जेलर यशवंत शिल्पकार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।