27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो खिंचवा लो, पता नहीं किसके फोटो पर हार चढ़ जाए…कहने के कुछ देर बाद मौत

MP News : एक निजी गार्डन में शुक्रवार रात अपने मित्र के बेटे के विवाह समारोह में दोस्तों के साथ हंसते खिलखिलाते हुए 57 वर्षीय पवन सिंघई की सांसें अचानक थम गई। अंतिम विदाई से पहले पवन बचपन के मित्र राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल सहित अन्य के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Apr 2025, 8:26 AM IST

MP News

MP News : एक निजी गार्डन में शुक्रवार रात अपने मित्र के बेटे के विवाह समारोह में दोस्तों के साथ हंसते खिलखिलाते हुए 57 वर्षीय पवन सिंघई की सांसें अचानक थम गई। अंतिम विदाई से पहले पवन बचपन के मित्र राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल (Narendra Shivaji Patel) सहित अन्य के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। कुछ ही मिनट बाद पवन जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने अनुमान लगाया कि चक्कर आने से गिरे होंगे, लेकिन यह हार्ट अटैक था। स्टेज के सामने अचानक राज्यमंत्री ने लोगों को जमा होते देखा। पता लगा कि पवन सिंघई गिर गए हैं।

राज्यमंत्री ने स्टाफ डॉक्टर से जांच करवाई और अपनी कार से तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पवन जैन की हार्ट अटैक से मौत होने की घोषणा कर दी। बता दें कि पवन सिंघई अपने मित्र संजय जैन के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, इससे पहले वे पूर्ण स्वस्थ थे।

ये भी पढें - बैठे-बैठे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, देखें घटना का लाइव वीडियो

फिर ये मौका मिले ना मिले

सिंघई ने स्वयं पहल करके सभी मित्रों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने कहा संयोग से सभी मित्र जुड़े हैं। अच्छी फोटो खिंचवा लेते हैं। हो सकता है आगे यह मौका मिले या न मिले। अगले मौका से पहले किसी की फोटो पर हार चढ़ जाए। सभी मित्रों ने पवन सिंघई से ऐसे अशुभ बात करने के लिए फटकारा। उस समय किसी ने भी इस बात का अनुमान नहीं लगाया होगा कि पवन की बात कुछ देर सही साबित हो जाएगी।

विनोदी स्वभाव था

पवन जैन नगर के प्रतिष्ठित सिंघई परिवार के व्यापारी थे। पवन सिंघई अपने विनोदी स्वभाव के कारण बच्चे, बुजुर्गों और मित्रों में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर छा गई। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए।