27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैठे-बैठे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, देखें घटना का लाइव वीडियो

MP News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग को घर के पास चबूतरे पर बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और वे वहीं पर गिर जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 21 Mar 2025, 3:49 PM IST

Gwalior viral video

MP News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है जिसमें एक बुजुर्ग को घर के पास चबूतरे पर बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और वे वहीं पर गिर जाता है। घटना के कुछ देर बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चबूतरे पर गिरे बुजुर्ग को सभी ने अस्पताल में भर्ती कराया। हार्ट अटैक का लाइव वीडियो घर के सामने लगे सीसीटीबी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो(Heart Attack Live Video) को देख हर कोई दंग रह गया है।

हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 37 सेकंड के एक वीडियो(Heart Attack Live Video) ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग शख्स बैठे-बैठे ही अपनी जगह पर गिर जाता हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो बुजुर्ग एक ओर झुकने लगे और अपने सीने पर हाथ रख लिया। अगले कुछ सेकेंड तक वो हाथ के सहारे टिके रहे लेकिन फिर उसी चबूतरे पर लेट गए। इसके बाद बुजुर्ग शख्स ने कोई हलचल नहीं की। घटना के कुछ देर बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चबूतरे पर गिरे बुजुर्ग को सभी ने अस्पताल में भर्ती कराया।

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मुनीर बेग बताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर कोई अधिकारीक पुष्टी नहीं हो पाई है। साथ ही हार्ट अटैक आने के बाद बुजुर्ग हालत अब कैसी है, इसे लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।