30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक पर जानलेवा हमला कर तेंदुआ चढ़ा पेड़ पर, दोपहर से लोग दे रहे पहरा

सुल्तानपुर थानाक्षेत्र के अर्जनी गांव का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Jun 2020, 10:02 PM IST

युवक पर जानलेवा हमला कर तेंदुआ चढ़ा पेड़ पर,  दोपहर से लोग दे रहे पहरा

युवक पर जानलेवा हमला कर तेंदुआ चढ़ा पेड़ पर, दोपहर से लोग दे रहे पहरा

रायसेन. जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में एक तेंदुआ ने युवक पर हमला कर दिया। जंगल से अर्जनी गांव में आए तेंदुआ के हमले से खेत में काम कर रहा युवक घायल हो गया। घायल युवक के चिल्लाने व गांववालों के पहुंचने से तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोग तेंदुआ के पेड़ से उतरने का इंतजार कर रहे। तेंदुआ को पकड़ने के लिए भोपाल से टीम बुलार्इ गर्इ है।

Read this also: उपचुनाव के पहले बीजेपी में घमासानः पूर्व मंत्री बोले, भाजपा में जो भितरघात करता वह आगे बढ़ता

सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अर्जनी गांव में 26 वर्षीय शिवराज कुछ लोगों के साथ खेतों में काम कर रहा था। दिन के करीब तीन बजे अचानक से वहां तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने शिवराज पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से शिवराज घबराकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर गांव के लोग खेतों की ओर दौड़े।
लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ खुद को बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। तबतक काफी संख्या में लोग जुट गए।
इसी बीच वन विभाग के लोगों को भी सूचित कर दिया गया। वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ को पकड़ने के लिए भोपाल से टीम बुलाई गई। खबर लिखे जाने तक मौके पर काफी लोग जुटे हुए थे। तेंदुआ पेड़ पर ही था। उधर, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read this also: चर्चित सीएमएचओ मुख्यमंत्री की वीसी के बाद हटाए गए, कलेक्टर के खिलाफ भी करवा चुके हैं हड़ताल