1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, दामाद को फंदे पर लटका देख उड़े घर वालों के होश

युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
son inlaw sucide

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, दामाद को फंदे पर लटका देख उड़े घर वालों के होश

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और मर्ग कायम करने के बाद उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, दीवानगंज का रहने वाला 34 वर्षीय करण सिंह का ससुराल ग्राम कालीटोर में है। गुरुवार को युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट प्रापत नहीं हुआ है, ऐसे में फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

यह भी पढ़ें- एक स्कूल ऐसा जहां क्लासरूम में छाता लगाकर बैठते हैं स्टूडेंट्स, जमकर होती है बारिश, VIDEO


फांसी के फंदे पर दामाद की लाश लटकी देख उड़े घर वालों के होश

शव को सबसे पहले फंदे से लटका ससुराल पक्ष के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। दामाद का शव फांसी के फंदे पर लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। आवाजें सुनकर आसपड़ोस के लोग घर में आ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- VIDEO में देखें चोर-बुजुर्ग की Fight, पहले बुजुर्ग ने की धुनाई फिर चोर ने की पिटाई


मामले की जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कारर्वाई की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, करण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। फिलहाल, पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है।

Story Loader