अपनी चौदह सूत्रीय मांगों के समर्थन में मप्र चिकित्सक संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने क्रमबद्ध हड़ताल शनिवार को सुबह से हीर शुरू का दी है। शनिवार को पहले दिन अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर तो बैठे और मरीजों को भी देखा। लेकिन बाजुओं में काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया। मप्र चिकित्सक यूनियन के जिला इकाई रायसेन के अध्यक्ष अनिल ओड़, महासचिव दिनेश खत्री, डॉ.अब्बास अंसारी ने बताया कि जिलेभर के लगभग सत्तर चिकित्सक इस क्रमबद्ध हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। जिलेभर के सभी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और दूसरी तरफ विरोध भी जताया। इसके अलावा अगर हमारी जायज मांगें मप्र सरकार ने नहीं मानी तो अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन हड़ताल व आन्दोलन भी करेंगे।