8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

52 की उम्र में बन गईं मां, फेल हो गया टीटी ऑपरेशन

एमपी में एक महिला 52 साल की उम्र में मां बन गईं। इसी के साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आ गई है। इस घटना में यह तथ्य भी उजागर हो गया कि महिला का टीटी ऑपरेशन पूरी तरह फेल साबित हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
maa.png

एमपी में एक महिला 52 साल की उम्र में मां बन गईं

ब्यावरा. एमपी में एक महिला 52 साल की उम्र में मां बन गईं। इसी के साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आ गई है। इस घटना में यह तथ्य भी उजागर हो गया कि महिला का टीटी ऑपरेशन पूरी तरह फेल साबित हुआ।

यह अजीबोगरीब मामला ब्यावरा के सिंगापुरा का है। यहां लीलाबाई पति कंवरलाल वर्मा की डिलेवरी राजगढ़ से ब्यावरा लाते समय रास्ते में ही हो गई। उनके पेट में बच्चा होने की जानकारी किसी को नहीं थी। वे सामान्य सूजन समझकर टाल रहे थे।

महिला को जब ज्यदा दर्द हुआ तो परिजन उन्हें राजगढ़ अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने डिलेवरी की बात कही तो परिजन नाराज हो गए। परिजन दवाइयों से हुए सूजन का कहकर अड़े रहे, लेकिन वहां से ब्यावरा ले जाते समय रास्ते में ही डिलेवरी हो गई। इसके बाद उन्हें ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

इस केस में ट्यूबेकटॉमी सर्जरी यानि टीटी ऑपरेशन फेल हो गया। 20 साल पहले महिला ने ऑपरेशन करवाया था। टीटी ऑपरेशन फेल हो जाने से 52 वर्षीय महिला लीलाबाई फिर मां बन गई।

राजगढ़ के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके जैन के अनुसार महिला को जब यहां लाया गया तो डिलेवरी हो चुकी थी। 45 की उम्र के बाद तो मेनोपोज शुरू हो जाता है। ऐसे में बच्चा हो पाना मुश्किल है। जहां तक बात टीटी का है तो उसका प्रमाण इनके पास नहीं है।

तीन बेटे, 25 साल का बड़ा बेटा
52 वर्ष की लीलाबाई के तीन बेटे हैं। 25 वर्षीय बड़े बेटे रामबाबू ने बताया कि मां का टीटी हो गया था, जो फेल हो गया। हमारे साथ छलावा हुआ है। हालांकि महिला और परिजनों के पास उस समय हुई टीटी का कोई दस्तावेज नहीं है।