
बड़ी खबर : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता का निधन, राहुल गांधी देंगे श्रद्धांजलि
राजगढ़. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 11वें दिन एक बुरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, यात्रा में शामिल होने शनिवार की सुबह आए जीरापुर के कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल शाह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस नेता की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। वहीं, अभी अभी जानकारी ये भी सामने आई है कि, राहुल गांधी सुसनेर में इन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
आपको बता दें कि, शनिवार सुबह राजगढ़ जिले के जीरापुर से कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल शाह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सुसनेर गए थे। जानकारी सामने आई है कि, यात्रा के दौरान ही उन्हें अचानक हार्टअटैक आ गया था। यहां से आनन - फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मांगीलाल की सुसनेर में मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर जीरापुर लाया गया है।
यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा
वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के आगर मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। इसमें कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए हैं। राजगढ़ टीम के द्वारा बजरंग रेस्टोरेंट पर स्वागत और ट्री ब्रेक करवाया गया है। इसके बाद ये कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंची, जहां पर 6 घंटे का विश्राम होगा। शाम 4 बजे यात्रा सुसनेर त्रिमूर्ति से शुरु होगी जो लालाखेड़ी जोड़ पर पहुंचेगी और यहीं यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
03 Dec 2022 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
