scriptराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर सस्पेंड | Joining Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra teacher suspended | Patrika News
बड़वानी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर सस्पेंड

राहुल गांधी से मुलाकात करने और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले आदिवासी शिक्षक राजेश कनोजे को जिला सहायक आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले पर अब प्रदेश में राजनीति शुरु हो गई है।

बड़वानीDec 03, 2022 / 01:58 pm

Faiz

News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर सस्पेंड

बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। राहुल गांधी से मुलाकात करने और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले आदिवासी शिक्षक राजेश कनोजे को जिला सहायक आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले पर अब मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस मामले पर कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ा दी है।

आपको बता दें कि, सूबे के बड़वानी जिले के प्राथमिक शाला कुजरी के शिक्षक राजेश कनोजे ने 24 नवंबर को आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहुल कांदी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। यहां उन्होंने बोरगांव और रस्तमपुर के बीच राहुल गांधी से मुलाकात की थी, साथ ही, राहुल गांधी से आदिवासी समाज के मुद्दों पर बात करने के बाद उन्हें तीर कमान भी भेंट किया था। लेकिन इसकी जानकारी लगते ही 25 नवंबर को सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी ने शिक्षक राजेश कनोजे को सस्पेंड कर दिया। निलंबन पत्र में उल्लेख है कि, राजनीतिक दल की रैली में शामिल होकर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 5 का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

मामले को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने भाजपा सरकार पर निसाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ा दी है। यहीं नहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, इनकी मानसिकता के जो एंप्लाइज है। कितने इस तरह के पॉलिटिकल कार्यक्रम में शामिल होते हैं। बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। वहीं, इस मामले में सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

 

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

https://youtu.be/BLa9lMbBswA

Home / Barwani / राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर सस्पेंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो