14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म के आरोप में फंसे बड़े अफसर, महिला की शिकायत के बाद राजगढ़ पुलिस सक्रिय

pachor police Rajgarh राजगढ़ में लगा दुष्कर्म का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
pachor police Rajgarh

pachor police Rajgarh

मध्यप्रदेश के एक बड़े अफसर दुष्कर्म के आरोप में फंस गए हैं। एक महिला कर्मचारी ने राजगढ़ के एसपी को इस संबंध में शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद राजगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुुरु कर दी। महिला ने भोपाल कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। राजगढ़ की रहनेवाली इस महिला का कहना है कि सोरते ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इधर डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने महिला को आपराधिक बैकग्राउंड की बताते हुए उसके आरोपों से पल्ला झाड़ा है।

राजेश सोरते सन 2022 में राजगढ़ जिले के पचोर के तहसीलदार थे। महिला के मुताबिक इसी दौरान सोरते ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में शुक्रवार को राजगढ़ के एसपी आदित्य मिश्रा से शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद एसपी ने सारंगपुर के एसडीओपी SDOP अरविंद सिंह को केस की जांच करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की शिकायत की हुई जांच, सामने आया बड़ा अपडेट

पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

राजगढ़ के एसपी आदित्य मिश्रा को की शिकायत में महिला ने बताया कि राजेश सोरते उन्हें प्रदेश में कई जगहों पर घुमाने ले गए। वे मेरे साथ जिलों के सरकारी गेस्ट हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस में रुकते थे।

इधर, डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने भी महिला के आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया है। सोरते ने आरोप लगाया कि महिला आपराधिक बैकग्राउंड की है। परिवार की स्थिति दयनीय थी इसलिए मैंने उसकी मदद की। 5 लाख रुपए से ज्यादा उधार दे चुका था। राजगढ़ से स्थानांतरित होकर भोपाल आने पर उससे अपने पैसे लौटाने को कहा था।