
चुनाव नजदीक आते ही अक्सर हार-जीत की शर्तें लगना आम बात हो गई। कोई किसी पर दांव पर खेलता है तो कोई किसी पर दांव खेलता है। ठीक ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में हुआ। जहां एक सरपंच और वकील के बीच दिग्विजय सिंह की हार और जीत की शर्त लग गई। शर्त ऐसी थी कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव हारेंगे तो सरपंच का मुंडन होगा। यदि दिग्विजय सिंह जीतेंगे तो वकील गांव छोड़कर जाएंगे।
दिग्विजय सिंह की जीत और हार को लेकर ब्यावरा विधानसभा सीट के ग्राम पंचायत बेलास के सरपंच और वकील से बीच शर्त लगी थी कि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह पूरे गांव के सामने मुंडन करा लेंगे। इधर वकील ने कहा था यदि रोडमल नागर चुनाव हार गए थो वह गांव ही छोड़ देंगे।
दिग्विजय सिंह के चुनाव हारने के बाद सरपंच ने सभी गांव वालों के सामने मुंडन कराया। सरपंच का कहना था कि मैंने सार्वजनिक रुप से सबके सामने मुंडन कराया है। मुंडन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बीजेपी के रोडमल नागर चुनाव जीत गए। अगर गनीमत से दिग्विजय सिंह चुनाव जीत जाते तो उन्हें गांव ही छोड़ना पड़ता। वकील ने शर्त रखी थी कि वह शर्त हारेंगे तो गांव ही छोड़ देंगे।
बता दें कि दिग्विजय सिंह अभी भी राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। इस सीट दिग्विजय के परिवार का ही कब्जा रहा है, लेकिन इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को 1 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
Updated on:
10 Jun 2024 03:58 pm
Published on:
10 Jun 2024 03:57 pm
