
थप्पड़ कांड से चर्चा में आईं डिप्टी कलेक्टर के नाम से ही बना दिया फर्जी ट्वीटर एकाउंट
राजगढ़@भानु प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट...
राजगढ़ में हुए थप्पड़ कांड से चर्चा में आईं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के नाम से किसी ने हाल ही में एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया।
इस एकाउंट पर कई तरह की पोस्ट साझा की जा रही हैं। जिसके संबंध में जानकारी मिलने पर स्वयं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने इसे फर्जी एकाउंट बताया है।
दरअसल जब इस एकाउंट की जानकारी प्रिया वर्मा को लगी तो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से लोगों को यह सूचना दी कि यह मेरा अकाउंट नहीं है साथ ही यहां उन्होंने उनके फर्जी अकाउंट से डाली गई एक पोस्ट भी शेयर की।
जिसमें सबसे बेहतर नौटंकी करने वाले व्यक्ति का नाम पूछा गया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में हुए प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ कांड को लेकर प्रिया वर्मा चर्चा में आई थी और इसके चलते वह सोशल साइट पर काफी सर्च की गईं थी।
डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ऐसे आईं थी चर्चा में...
दरअसल मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक आधिकारियों की झड़प के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में राजगढ़ जिले की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी दिखाई दी।
प्रिया वर्मा इस वीडियो में प्रदर्शकर रहे लोगों को थप्पड़ मारते हुए दिखी। इस घटना के बाद प्रिया वर्मा सोशल मीडिया में ट्रेंड हो गईं। जहां कुछ लोग प्रिया वर्मा के समर्थन में उतर आए, तो वहीं कुछ लोग प्रिया वर्मा के विरोध में लिखने लगे।
ऐसे समझें: कौन हैं प्रिया वर्मा
प्रिया वर्मा इंदौर के मांगलिया गांव की रहने वाली हैं। प्रिया वर्मा के पिता का नाम महेश वर्मा और मां का नाम किरन वर्मा है। प्रिया एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। प्रिया वर्मा 21 साल की उम्र में पहली बार डीएसपी बनीं थीं। साल 2014 में प्रिया वर्मा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की। उनकी पहली पोस्टिंग भैरवगढ़ जेल में बतौर जेलर हुई। उसके बाद उनका प्रमोशन हो गया और वो इसके बाद साल 2015 में डीएसपी बन गईं।
फिर बनीं डिप्टी कलेक्टर
प्रिया वर्मा ने एक बार साल 2017 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। उसके बाद वो डिप्टी कलेक्टर बन गईं। उनकी पोस्टिंग राजगढ़ जिले में हुई। इस समय भी वो राजगढ़ जिले में पदस्थ हैं। ऐसा कहा जाता है कि डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा उन छात्रों की मदद भी करती हैं जो छात्र मध्यप्रदेश लोक सेवा की तैयारियां करते हैं।
Updated on:
08 Feb 2020 12:49 pm
Published on:
08 Feb 2020 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
