
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मामला राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ का है जहां बीच रोड पर एक बुजुर्ग वकील और उसके बेटे की अर्धनग्न कर पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। पुलिस ने पीड़ित वकील और उसके बेटे की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं वकील के साथ हुई इस घटना के बाद वकीलों ने भी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जमीन के कागजात पर साइन नहीं किए तो बेरहमी से पीटा
पीड़ित बुजुर्ग वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि नंदगांव का रहने वाला है और अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से नरसिंहगढ़ आ रहा था। बीच में गांव के रहने वाले तीन सगे भाई सुरेन्दस विनोद और हरिओम आए और उनका रास्ता रोककर उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को अर्धनग्न कर बेल्ट, जूते और अन्य सामग्री से पीटा। जिसके कारण उनके सिर व शरीर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित वकील ने ये भी बताया कि उन्हें जबरदस्ती नदी की तरफ ले गए जहां उनकी 8 बीघा जमीन के कागज पर साइन करने का दबाव बनाया। डर के कारण जब हमने अपनी जमीन उनके नाम करने की बात कही तो वे हमें नरसिंहगढ़ सागपुर जोड़ पर अधमरी हालत में छोड़ गए।
देखें वीडियो-
वीडियो वायरल, वकील पहुंचे थाने
बुजुर्ग वकील और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट की इस घटना का जो वीडियो सामने आया है वो मानवता को शर्मसार करने वाला है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग अर्धनग्न कर पिता-पुत्र को बेरहमी से पीट रहे हैं और बाइक पर बिठाकर कहीं ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं वकील के साथ हुई इस घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त व जल्द कार्रवाई करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता शरद श्रीवास्तव ने प्रदेशभर में वकीलों के साथ होने वाली इन घटनाओं की निंदा करते हुए सरकार से शीघ्र अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग की है । वहीं राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य शेख मुजीब ने कहा है कि अधिवक्ता के प्रकरण में उचित धाराएं लगाई जाएं, तत्काल कार्यवाही की जाए अन्यथा जिला अभिभाषक संघ कार्य से विरत रहने का आह्वान करेगा।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धारा 341, 294, 323, 506, 355, 365 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं। वहीं आरोपी पक्ष के परिजनों ने भी वकील व उसके बेटे पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है उनका आरोप है कि वकील व उसका बेटा लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। बीते दिनों उनकी फसल भी इन्होंने खराब कर दी थी। इसी बात को लेकर यह विवाद हुआ है।
देखें वीडियो-
Updated on:
28 Sept 2023 05:36 pm
Published on:
28 Sept 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
