12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति ने काट ली पत्नी की नाक, हालत गंभीर

पति बना हैवान..मामूली कहासुनी के बाद पति पर किया जानलेवा हमला...चाकू से काटी नाक..

2 min read
Google source verification
rajgarh_wife.jpg

राजगढ़. राजगढ़ में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मामूली सी बात हुई कहासुनी में पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति ने चाकू से नाक भी काट दी, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी पति ने पत्नी की नाक के अलावा गले, पेट और जबड़े पर भी चाकू से हमला किया है।

चाकू से काट दी पत्नी की नाक
चाकू से पत्नी के नाक काटे जाने की ये घटना राजगढ़ जिले के बरखेड़ा खुर्रम गांव की है। गांव में रहने वाले दिनेश वर्मा का पत्नी चंदाबाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पति दिनेश के सिर पर खून सवार हो गया उसने पत्नी चंदाबाई के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान पत्नी को जान से मारने के लिए आरोपी पति ने चाकू उठा लिया और पहले तो पत्नी चंदाबाई पर चाकू से हमला किया और फिर चाकू से उसकी नाक काट ली। महिला की चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग घर पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

ये भी पढ़ें- बाघिनों की लड़ाई का LIVE VIDEO, जंगल की हुकूमत के लिए सगी 'बहनों' में 'जंग'

सरपंच लेकर पहुंचा अस्पताल
घर में खून से लथपथ दर्द से कराह रही चंदाबाई को जब लोगों ने देखा तो तुरंत गांव के सरपंच सुरेन्द्र सिंह सोनगरा को दी गई। जिसक बाद महिला के परिजन व सरपंच सुरेन्द्र सिंह तुरंत महिला को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के नाक, गले, जबड़े, पेट, पसली सहित शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। चाकू के वार से महिला का एक होंठ भी कट गया है जिसके कारण वो बोल तक नहीं पा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, घटना के बाद से आरोपी पति दिनेश फरार है ।

देखें वीडियो- जंगल में बाघिनों के बीच हुई लड़ाई का live video