
Breaking News : दुष्कर्म और गुंडा एक्ट के आरोपी बीजेपी नेता का अवैध मैरिज गार्डन और मकान जमीदोंज
सारंगपुर.नगर में पनपे बीजेपी के गुंडेे नेता पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसके द्वारा अवैध तौर पर तान दिए गए चार हजार वर्ग फीट के मकान और मैरिज हॉल को रविवार को जमीदोंज कर डाला। परिजनों के तमाम विरोध के बीच प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई की। उक्त बीजेपी नेता पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया है और वह दुष्कर्म के आरोप में फरार है। जिस प राजगढ़ एसपी ने 10 हजार का ईनाम भी रखा है।
दरअसल, नगर के वार्ड-तीन मोहल्ला अमनखेल निवासी पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शफीक अंसारी के मकान पर प्रसाशन ने जेसीबी चलाई। चार थानों की पुलिस और राजस्व, नपा अमले ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी सालभर से फरार है। अमन खेल स्थित सरकारी जमीन पर आरोपी ने कब्जा कर रखा था, करीब 4000 वर्ग फीट जमीन पर ताने गए दो मंजिला मकान और मैरिज गार्डन को तोड़ डाला और सरकारी जमीन मुक्त कराई। कलेक्टर के निर्देश पर नपा अधिनियम-1961 की धारा-223 और 187 के तहत तहसीलदार सौरभ वर्मा, एसडीओपी जोइस दास, सीएमओ अशोक दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में प्रशासन ने गुंडा एक्ट और अवैध अतिक्रमण की धाराओं में कार्रवाई की। जेसीबी चलाकर पूरे अवैध अतिक्रमण को तोड़ डाला और जमीन मुक्त कराई।
भाई-बेटा विरोध में आया, प्रशासन ने एक न मानी
अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध आरोपी के इकबाल अंसारी और बेटे सहित अनय् परिजनों, मोहल्लवासियों ने किया लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न मानी। सीधे तर पर नपा सीएमओ ने कहा कि 2003 से आज तक नपा में इसका कोई रिकॉर्ड इस भवन का नहीं है, साथ ही पुलिस द्वारा सभी को खदेड़ कर भगा दिया। बता दें कि भाजपा नेता शफीक ने वार्ड-3 मोहल्ला अमन खाल में शासकीय सर्वे क्रमांक-1067 में 9.8250 हैक्टेयर जमीन में से करीब 4000 वर्ग फीट पर दो अवैध कब्जा जमा रखा था। वहां दो मंजिला मकान के साथ ही बिना किसी अनुमति के मैरिज गार्डन का संचालन किया जा रहा था। नपा ने कई बार नटिस देकरे भूमि व भवन के दस्तावेज मांगे थे लेकिन कभी किसी ने उपलब्ध नहीं कराए।
दुष्कर्म के आरोप में सालभर से फरार है आरोपी
बीजेपी में अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष रहा शफीक एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में सालभर से फरार है। पुलिस उसे अभी तक नहीं ढूंढ़ पाई है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई में सारंगपुर, पचोर, तलेन और लीमा चौहान थाने की पुलिस, राजस्व विभाग का अमला और नपा अमला मौजूद रहा। गली-मोहल्ले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
अवैध अतिक्रमण हटाकर समतल की भूमि
प्रशासन द्वारा पूरे अवैध अतिक्रमण को चार जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मलबे को हटाकर पूरी शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर समतल भूमि में तब्दील किया गया। पूरी कार्रवाई सुबह से देर शाम तक चलती रही। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहित सिनम, राजस्व निरीक्षक के. एल. चौहान, पटवारी आशीष पांडे, कन्हैयालाल फुलेरिया, शहजाद खान, मनीष सक्सेना, नपा सीएमओ अशोक भमोलिया, राजस्व उप-निरीक्षक दीपक रानवे, विनोद गिरजे, गोकुल पुष्पद, मुकेश जैन, मांगीलाल पुष्पद और एसडीओपी जोइस दास, थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय, उमाशंकर मुकाती, डी. पी. लोहिया, नर्मदाप्रसाद दायमा सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
13 Mar 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
