
पुलिस ने दी दबिश, 14 सटोरियों को पकड़ा
ब्यावरा. लंबे समय से सट्टे को लेकर निष्क्रिय हो चुकी पुलिस ने मंगलवार शाम दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। खिलचीपुर, माचलपुर, पचोर सहित अन्य थानों की पुलिस ने आकर अचानक दबिश दी और मातामंड, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से करीब सवा लाख रुपए नकदी के साथ ही 14 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार तमाम सटोरियों के पास नकदी सहित सट्टा सामग्री भी मिली है। जिसमें करीब एक लाख 37 हजार रुपए नकदी मिले हैं। साथ ही जब्त की गई सामग्री पर करीब एक करोड़ से अधिक का सट्टा खेला जाना था। माना जा रहा है कि एक करोड़ से अधिक का सट्टा संचालित हो रहा था।
पुलिस ने अजय पिता रामप्रसाद यादव (32) निवासी पुराने अस्पताल के पीछे, मनीष पिता कन्हैयालाल यादव (26) निवासी कृष्णपुरा मार्ग, ब्रह्मानंद पिता शिवराज सिंह राजपूत (35) निवासी वालोनी (मुंगावली), नवनीत पिता बृजमोहन गुप्ता (31) निवासी जूना ब्यावरा, रमेश पिता नाथू नाथ (30) निवासी कालबेलिया कॉलोनी, करणसिंह पिता गोपीलाल भील (55) निवासी बेड़ाबे, धूलजी पिता मूलचंद्र हरिजन (50) निवासी कटारियाखेड़ी, जगन्नाथ पिता चैनजी हरिजन (50) निवासी गोपालपुरा, विष्णु पिता पूनमचंद्र कुशवाह (25) निवासी बखतपुरा, जन्नाथ पिता मांगीलाल मेहर (55) निवासी कोलूखेड़ी, राहुल पिता प्रेमानारायण नाथ (23) निवासी मातामंड ब्यावरा, गेंदालाल पिता रामलाल शाक्यवार (40) निवासी खजूरी (शिवपुरी), ओमप्रकाश पिता रंगलाल कारपेंटर (30) निवासी सोनकच्छ, बापूलाल पिता अमर वर्मा (50) निवासी नेटाठारी को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई। खिलचीपुर एसडीओपी निशा रेड्डी, माचलपुर थाना प्रभारी वीरेंद्रसिंह धाकड़ सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उक्त कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के बारे में ब्यावरा पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई।
हर बार की तरह खाईवाल फरार
पुलिस कार्रवाई में सख्ती से धरपकड़ करने के बावजूद छुटपुट सटोरिए ही हत्थे चढ़ पाते हैं। हर बार की तरह पुलिस गिरफ्त से मुख्य खाईवाल फरार हैं। पुलिस सूची में मुख्य खाईवाल अनिल अवस्थी, गोविंद पटेल, समीर खान, अशोक टीवी, विनोद जाट, महेंद्र चौधरी, संतोष जाट, राजा खटीक, गोविंद अग्रवाल और अशोक महादेव सहित अन्य फरार हैं।
हमारी टीम ने सामूहिक रूप से कार्रवाई की है। जितने लोगों पर नामजद कार्रवाई की गई है उनके अलावा भी मुख्य खाईवाल हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कुल एक लाख 37 हजार नकदी मिले हैं। साथ ही जो सामग्री मिली है उसमें करीब एक करोड़ के सट्टे का अनुमान है।
सिमाला प्रसाद, एसपी, राजगढ़
Published on:
22 Aug 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
