28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के दौरे को लेकर पदाधिकारीओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

PM मोदी के दौरे को लेकर पदाधिकारीओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 21 Jun 2018, 1:14 PM IST

rajgarh, rajgarh city,pm modi's rajgarh visit,  rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, pm modi, narendra modi, bjp workers,

जलसंसाधन मंत्री और प्रमुख सचिव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ली बैठक

राजगढ़. मोहनपुरा डेम के लोकापर्ण के लिए जिले में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर खासी तैयारियां चल रही है। फिर चाहे प्रशासन हो या भाजपा पदाधिकारी दोनो ही अपने अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल बनाने और इसके लिए अधिक से अधिक लोगो को सभा स्थल पर ले जाने के लिए लगे हुए है। इसी क्रम में जलसंसाधन और जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया बुधवार को राजगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने पहले सभास्थल और वहां बन रहे हेलीपेड की व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री और अधिकारियों का काफिला जिला पंचायत सभागृह पहुंचा जहां दोनो ने पूर्व से निर्धारित भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यहां खास मुद्दा यही था कि 23 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच सके। इसके लिए क्या तैयारियां की गई है। यहां भीड को जुटाने में जहां मंत्री नरोत्तम मिश्रा खासा जोर लगा रहे थे वहीं पीएस राधेश्याम जुलानिया भी सीधे बात करते हुए उनसे पूछ रहे थे। कि वे कितने लोगो को लाएगें।

Rajgarh city,
rajgarh news
,
rajgarh patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
pm modi
,
Narendra Modi
,
BJP workers
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/21/rajgarh_2987678-m.jpg">

उल्लेखीनय है कि राधेश्याम जुलानिया राजगढ़ विधानसभा के खुजनेर के मूल निवासी है। ऐसे में वे यहां की परिस्थतियों से पूरी तरह वाकिफ है। और इस डेम को बनवाने में उन्होंने व्यक्गित रूचि ली है। ऐसे में बैठक के दौरान पीएस ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं से उनके द्वारा लाई जाने वाले संख्या का पूछा बल्कि इस दौरान कार्यक्रर्ताओं द्वरा बताइ समस्या और सुझाव को भी अपने स्तर से समाधान भी कर दिया। बैठक में सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री जसवंत गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, नारायण सिंह पंवार, कुंवर कोठार, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्रीलाल यादव सहित जिलेभर के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

ऐसे तो कम पड जाएगा पांडाल
अभी तक जो तैयारियां की गई है यदि प्रशानिक बयानों को माने तो लभगग एक लाख लोगो के आने की उम्मीद जताई गई है। और इसी अनूरूप वहां लोगो की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन जिला पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान 13 नगरीय निकाय और 20 मंडल के पदधिकारी, जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के पदाधिकारियों ने जो भीड लाने का आश्वसन दिया वह एक लाख 96 हजार बताया गया है।

वहीं इस आयोजन में राजगढ़ जिले के अलावा सीहोर, गुना, शाजापुर, अशोक नगर, विदिशा, आगर और राजस्थान के झालावाड़ जिले से भी लोगो के आने की सूचना दी जा रही है। जबकि कर्मचारी, अधिकारी और व्यवस्था में लगभग बीस हजार लगे है। जबकि पांच हजार वाहनों का लक्ष्य है। ऐसे में दस हजार के लगभग ड्रायवर, क्लिनर आदि भी कार्यक्रम में रहेंगे। यदि यह संख्या पूरी आती है तो पांडाल को करीब दुगनी संख्या वाला बनाना पडेगा।

२२ की शाम से बंद रहेगा हाईवे
कार्यक्रम कें दिन हाईवे पर आए दिन लगने वाला जाम कोई रूकावट नहीं बने इसकी तैयारी भी प्रशासन ने की है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कार्यक्रम स्थल के लिए कुछ वेक्लिपिक मार्ग तैयार करने और हाईवे को खाली रखने के लिए २२ जून की शाम से २३ जून तक एबी रोड पर ट्रको की आवाजगी बंद किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इंदोर देवास से आने वाले वाहनों को शाजापुर के पूर्व दूसरे मार्ग पर परिवर्तित किया जाएगा। ऐसी ही व्यवस्था अन्य मार्गो पर भी की जा रही है। इसके लिए संबंधित जिलों के अधिकारियाों सहित डीआईजी ट्राफिक आदि से भी बात की जा रही है।

डेढ़ घंटे रूकेंगे प्रधानमंत्री
जिला प्रशासन से मिल रही जानकारी के अनुसार लोकापर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करीब डेढ घंटे मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे रिमोट कान्ट्रोल से डेम का लोकापर्ण करने के अलावा, प्रोजेक्ट के लिए लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे और अंत में जनता को संबोधित करेंगे। प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे राजगढ़ पहुंचेंगे। हालांकि अंत समय में इस कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल होने की जानकार भी जिला प्रशासन ने दी है।

बैठक में यह बिन्दु आए सामने
- कार्यक्रम में सबसे आगे महिलाओं ओर बुर्जगो के लिए आरक्षित रहेगा स्थान
- कार्यक्रम में एक लाख लोगो की व्यवस्था दो लाख से अधिक लोगो के आने की उम्मीद
- डेम तक पहुंचने के लिए तैयार किए वेक्लपिक मार्ग, करीब २४ घंटे तक हाईवे पर नहीं जा सकेंगे लोडिंग वाहन
- करीब दो हजार बसों सहित लगभग आठ हजार वाहनों से पहुंचेंगे लोग।
- राजगढ़ के अलावा सात अन्य जिलों
से आएगें लोग
- प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, जलसंसाधन मंत्री, लोक निर्माण मंत्री कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद