10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव प्रचार के लिए एकसाथ मैदान में उतरी तीन पीढ़ी, राघौगढ़ राजघराने के लिए निर्णायक होगा सियासी मुकाबला

Rajgarh Loksabha Seat : एमपी की राजगढ़ लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह वादा निभाओ पदयात्रा निकाल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rajgarh_loksabha.jpg

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 का रण नजदीक है। जिसके लिए दोनों ही पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राघौगढ़ राजघराने की तीनों पीढ़ी एक साथ प्रचार कर रही है। इन दिनों पूर्व सीएम वादा निभाओ पदयात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें उन्हें वोट देने की अपील उनके बेटे जयवर्धन सिंह और पोता भी कर रहे है।


राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में वादा निभाओ पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वह जन-जन से संपर्क साध रहे हैं। बता दें कि आज वादा निभाओ पदयात्रा का समापन राघौगढ़ में होना है। इस यात्रा में उनके जयवर्धन सिंह और पोता भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी की वादा निभाओ पदयात्रा में दिखी अश्लीलता, मंत्री ने उठाए बड़े सवाल

बीते दिन दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ यात्रा के दौरान मंत्री विश्वास सारंग द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता अश्लील डांस कर रहे थे। पीछे लगे पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह और जयवर्धन सिंह सहित अन्य नेताओं के फोटो लगे हुए थे।