31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी की वादा निभाओ पदयात्रा में दिखी अश्लीलता, मंत्री ने उठाए बड़े सवाल

MP Loksabha Seat : राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पूरे संसदीय क्षेत्र से वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
rajgarh_news.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 के रण का आगाज हो चुका है। इन दिनों दोनों ही पार्टियों के नेता एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। एमपी की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वो पूरे संसदीय क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक है।


मंत्री विश्वास सारंग ने एक्स पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह है कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की महिलाओं के प्रति 'वादा निभाओ यात्रा'।राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा चचोड़ा विधानसभा के सिंगापुरा गांव में वादा निभाओ यात्रा के दौरान इस प्रकार के आयोजन कर समाज में अश्लीलता परोसी गई।यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने इस वीडियो भी जारी किया है। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा है कि यह है कांग्रेस का असली चरित्र और नारी सम्मान की हक़ीक़त। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो ख़ुद बता रहा है , दिग्विजय सिंह जी की पदयात्रा की हक़ीक़त। भीड़ जुटाने के लिए बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी। कांग्रेस के स्टार प्रचारक की यह है स्थिति।

ये भी पढ़ें - महाकाल मंदिर परिसर में लड़कियों को रील बनाने से रोका, तो कर दी सुरक्षा गार्ड की पिटाई

बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार रोडमल नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है।