
राजगढ़ (ब्यावरा). मध्य प्रदेश में राजस्थान से बरातियों को लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर रविवार रात पिपलौदी जोड़ के पास खाई में गिरकर पलट गया, जिससे 3 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें से 30 लोगों को राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर घायलों की चींख पुकार मच गई। बारातियों में हड़कंप मच गया। घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर को चला रहा था।
रविवार देर रात करीब 9 बजे यह हादसा राजस्थान की सीमा खत्म होने और मध्यप्रदेश की सीमा शुरू होते ही पिपलौदी के जोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूडिय़ा परिवार की एक बरात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 लोग सवार थे। हादसे में 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था, इसी कारण वह मोड़ पर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर घायलों की चींख पुकार मच गई। बारातियों में हड़कंप मच गया। घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर को चला रहा था।
मुख्यमंत्री ने घायलों के हालचाल पूछे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले में हुए हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हादसे के बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मृतकों के शवों को उनके गांव तक भिजवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रुपए और घायलों के इलाज के लिए 5-5 हजार रुपए की राशि मंजूर की।
मदद के लिए आगे आए युवा
राजगढ़ जिले की सीमा पर पिपलौदी जोड़ पर हुए हादसे के बाद घायलों को रात 10 बजे से जिला अस्पताल में लाने का क्रम शुरू हुआ। एंबुलेंस से घायलों को निकालकर स्ट्रेचर पर लिटाने और वार्ड तक ले जाने के लिए स्टाफ कम पड़ गया तो शहर के कई युवा इस काम में मदद के लिए आगे आए। हादसे की सूचना मिलते ही डॉक्टरों सहित अस्पताल के स्टाफ को बुलाया गया। जिन्होंने तत्काल घायलों की मरहम पट्टी के साथ इलाज शुरू कर दिया। रात 12 बजे तक घायलों का प्राथमिक इलाज किया जाता रहा। कुछ घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया।
मृतकों की सूची
रूपाबाई,(22) बारां
रामदयाल (9) मोतीपुरा
आकाश(5) मोतीपुरा
अभी (3) बारां
बादाम बाई (70) गजबाड़ी
शिवम (12) मोतीपुरा
रामकली (25) बारां
राधा (20) मोतीपुरा
अरविंद (18) बिट्टूखेड़ी
विशाल (17) भगवतपुरा
सुनील (20) भगवतपुरा
रामपाल (20) भगवतपुरा
बरजी (50) दिगोतजागीर
दूल्हे को मामूली चोटें
मुख्यमंत्री ने घायलों के हालचाल पूछे
बड़ी ही दुखद घटना है। प्रभावित परिवार को ईश्वर यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्राथमिक रूप से जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10,000 रुपए और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घायलों का पूरा इलाज मुफ़्त कराया जाएगा। मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। अस्पताल के सभी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
-नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री मप्र शासन
Updated on:
03 Jun 2024 04:20 pm
Published on:
02 Jun 2024 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
