
MP NEWS: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। डांस कर रही एक लड़की का हाथ पकड़ने और छेड़छाड़ के कारण इस विवाद की शुरूआत हुई और देखते ही देखते जमकर बवाल मच गया। कार में तोड़फोड़ की गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है, आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना शहर से सटे खूटी गांव की है।
ब्यावरा शहर से सटे खूरी गांव में एक शादी के दौरान 14 साल की लड़की अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाली विष्णु दांगी नाम का युवक वहां पहुंचा और डांस कर रही लड़की का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जाटव समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी विवाद करने पर उतर आया और उनसे अभद्रता करने लगा।
लड़की से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी विष्णु दांगी विवाद करने लगा और मारपीट करते हुए वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी और फिर वहां से भाग निकला। शादी में लड़की के साथ छेड़छाड़ होने से हंगामा मच गया। बाद में परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, तोड़फोड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
04 May 2025 05:27 pm
Published on:
04 May 2025 05:27 pm
