7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्से में तिलमिलाए तहसीलदार ने सचिव को दे डाली नसीहत, बोले- मैं उसको फुटबॉल बना दूंगा…

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में खरीदी केंद्र बंद होने की वजह से किसान सड़कों पर आ गए। जिन्हें समझाने के लिए तहसीलदार को पहुंचना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में खरीदी केंद्र बंद होने के कारण किसानों ने चक्काजाम कर दिया था। जहां किसानों को समझाने के लिए तहसीलदार पहुंचे थे। यहां पर सचिव ने तहसीलदार पर गाली देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, सोमवार को ब्यावरा में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी न होने के विरोध में किसानों ने जाम लगा दिया था। जिसमें किसानों को हवाला दिया गया था कि अंबेडकर जयंती के कारण खरीदी केंद्र को बंद रखा गया था। इसी दौरान तहसीलदार दौलजी राम अहिरवार किसानों को समझाने के लिए पहुंचे थे।

क्या बोले तहसीलदार


तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कहा कि कोई कुछ नहीं करता। कोई ढेर नहीं पड़ता। मैं आप लोगों के बीच आया हूं। मैं खरीदी केंद्र के सचिव को ठीक करूंगा। मैं उसको फुटबॉल बना दूंगा।

उधर, सचिव ने कहा कि अंबेडकर जयंती पर छुट्टी थी। हमने टोकन पहले जारी कर दिए थे। अवकाश के दिन खरीदी कैसे कर सकते हैं। चार दिन से खरीदी न होने की बात झूठी है। तहसीलदार के द्वारा अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया है। वह कर्मचारी हैं तो मैं कर्मचारी हूं।