7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस जिले की बदलेगी तस्वीर, 40 पन्नों का डॉक्यूमेंट तैयार

mp news: योजना मंडल के माध्यम से पूरे राजगढ़ जिले का एक विजन तैयार होगा। प्राथमिकताओं के आधार पर सूची तैयार की जा रही है।

3 min read
Google source verification
Rajgarha

Rajgarha

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के विजन-2047 डॉक्यूमेंट की तैयारी को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय प्रशासन तक पहुंचा दी है। लेकिन अभी राजगढ़ में योजना मंडल के माध्यम से पूरे जिले का एक विजन तैयार होगा। प्राथमिकताओं के आधार पर सूची तैयार की जा रही है।

साथ ही प्रत्येक विधानसभा का उसमें ख्याल रखा जा रहा है, ताकि जिले का विकास चारों तरफ एक जैसा नजर आए। विजन-2047 राजगढ़ जिले के विकास के लिए एक दीर्घकालिक योजना का रूप हो सकता है। इस उद्देश्य के समग्र विकास के साथ ही सतत विकास लक्षण को ध्यान में रखते हुए सामाजिक आर्थिक पर्यावरण संतुलन बनाना है। इसके लिए सभी जगह आम जन और जन प्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास को लेकर दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।

राजगढ़ को समृद्ध बनाने की योजना

इस विजन के लिए जनता की भागीदारी और सभी वर्गों के सुझावों का समावेश आवश्यक है। यह योजना राजगढ़ को 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होगी।

बड़े शहरों की तर्ज पर अभी इस क्षेत्र में ध्यान जरूरी

आर्थिक विकास

● कृषि और कृषि आधारित उद्योगों का आधुनिकीकरण।

● छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन।

● रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम।

● पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा।

सामाजिक सुधार

● शिक्षा में सुधार और डिजिटल शिक्षा का विस्तार।

● स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता।

● महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम।

● ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास।

इन्फ्रास्ट्रक्चर

● सड़कों, रेल, और कनेक्टिविटी का विस्तार।

● हरित ऊर्जा (सौर और पवन ऊर्जा) के क्षेत्र में निवेश।

● स्मार्ट शहर और स्मार्ट गांव परियोजनाओं का विकास।

● लॉजिस्टिक हब और प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना।

पर्यावरण संरक्षण

● जल संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उपाय।

● टिकाऊ शहरीकरण, अपशिष्ट प्रबंधन।

● जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए नीतियां।

गवर्नेंस और डिजिटलाइज़ेशन

● पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन।

● ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं का डिजिटलीकरण।

स्वास्थ्य

● कुपोषण पर जमीनी काम और स्वास्थ्य सेवाओं पर आधारित काम

● ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुधार के लिए काम।

● सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का सुधार, आधुनिकरण।

ये भी पढ़ें: एमपी में बनेगा नया 'कॉरिडोर', ली जाएगी 17 गांवों की जमीन


उद्योग और शिक्षण संस्थान बनें

आगामी समय में रेल यातायात बढ़ जाएगा। ऐसे में अभी से यहां उद्योगों के लिए जमीनों को आरक्षित करना और बड़े उद्योगों को कैसे लाया जाए। इस पर योजना बनाई जा रही है। क्योंकि यहां पानी, बिजली, मजदूर और सड़क व रेल यातायात दोनों हैं। जबकि कृषि को लेकर यह क्षेत्र आने वाले समय में बड़ा ही विकसित होगा।

अभी से कृषि यंत्रों और खेती के नई तरीकों की उपज को लेकर सोच होनी चाहिए। इसी आधार पर हमने अपना विजन तैयार किया है। इसके अलावा सड़क और बिजली की पूर्ति को भी लेकर डिमांड रखी है। जबकि शिक्षा को बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज शुरू हो ही रहा है। खुजनेर में भी इंजीनियरिंग और कॉलेज खुले इसकी मांग रखी गई है। खुजनेर राजगढ़ सड़क को चौड़ा किया जाए यह भी प्राथमिकता में है। -अमर सिंह यादव, विधायक राजगढ़

40 पन्नों का डॉक्यूमेंट तैयार किया

क्षेत्र के विकास कार्यों के महत्वूपर्ण बिंदुओं का 40 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट हमने प्रस्तुत कर दिया है। जिसमें बिजली, सड़क, पानी के फोकस है। विशेषकर ब्यावरा में पेयजल की समस्या और किसानों को बिजली सप्लाई के लिए आने वाली दिक्कत को रखा गया है। जिसमें पॉवर ग्रिड की मांग भी रकी गई है। जहां सिंचाई को लेकर समस्या है उनका भी विजन रखा गया है। प्रमुख सड़कें, पुल-पुलियाओं इत्यादि की मांग रखी गई है। -नारायणसिंह पंवार, राज्य मंत्री, मप्र शासन

पर्यटन को बढ़ावा देना अहम विजन

पर्यटन के क्षेत्र में नरसिंहगढ़ को बढ़ावा देने के लिए जमीनी काम किया जा रहा है। इसे और रफ्तार दी जाएगी। नए विज़न में नरसिंहगढ़ क्षेत्र के किले और चिडिखो सहित अन्य पर्यटक स्थलों को नई पहचान दिलाने के लिए विजन स्थापित किया गया है, जिसे जमीनी रूप देने के लिए थोड़ा समय लगेगा लेकिन पूरी योजना तैयार कर ली गई है। -मोहन शर्मा, विधायक, नरसिहंगढ़