2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये जो इतना हवा में है न, मिल गया तो मार दूंगा’, राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को कर्मचारी की खुली धमकी

Municipal Chairman Threat: नगर पालिका के ऑफिशियल ग्रुप पर अस्थायी कर्मचारी ने नगर पालिका अध्यक्ष को दी धमकी, चाकू का फोटो डाला और लिखा- मुझे जेल करवा दो...।
2 min read
Google source verification
rajgarh

municipal chairman vinod sahu death threat, नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष विनोद साहू को कर्मचारी ने दी जान से मारने की धमकी (source-patrika)

राजेश विश्वकर्मा, राजगढ़ की रिपोर्ट...
Rajgarh Municipal Chairman Threat: मध्यप्रदेश के राजगढ़ नगर पालिका परिषद कुछ दिन से चर्चा में है। अब नगर पालिका अध्यक्ष को नपा के ही एक अस्थायी कर्मचारी ने धमकाया है। अस्थायी कर्मचारी ने नगर पालिका के ऑफिशियल ग्रुप पर अध्यक्ष को मारने की धमकी देते हुए चाकू की तस्वीर भी डाली है। चाकू की फोटो डालने के साथ ही कर्मचारी ने लिखा है- मुझे जेल करवा दो, नहीं तो कल कोई एक खत्म हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अस्थायी कर्मचारी ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू को पर्सनल मैसेज भेजकर और फोन करके भी धमकी दी है। नपा अध्यक्ष और सीएमओ की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ग्रुप पर लिखा- 'अगर कल एक को नहीं मारा तो नाम बदल देना'

नगर पालिका परिषद राजगढ़ के नाम से बने वाट्स -ऐप ग्रुप पर आदित्य सिंह नाम के नंबर से मैसेज किया गया है। यह नंबर उक्त कर्मचारी का ही है। पहले उसने एक चाकू का फोटो डाला। उसके बाद लिखा 'मुझे जेल करवा दो नहीं तो कोई कल एक खत्म हो जाएगा…पक्की बात है…जो ये इतना हवा में है अगर मुझे मिल गया तो पक्का मार दूंगा। ये राजपूत की जुबान है…अगर कल एक को नहीं मारा तो नाम बदल देना।' बताया जाता है कि नपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। दोनों ही मामलों में लिखित शिकायत नपा अध्यक्ष विनोद साहू और सीएमओ पवन अवस्थी की ओर से थाना कोतवाली में की गई है।

शिकायत दर्ज, जांच जारी

जानकारी के अनुसार नगर पालिका के जल विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी राजपाल सिंह परमार के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिा है। उस पर सार्वजनिक तौर पर नगर पालिका राजगढ़ के सोशल मीडिया ग्रुप पर धमकी भरे मैसेज करने, चाकू का फोटो डालने के आरोप हैं। उसने अध्यक्ष को भी धमकाया है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उक्त कर्मचारी इस तरह से धमकी दे चुका है। कोतवाली थाना टीआई मंजू मखेनिया ने बताया- मामले में कर्मचारी राजपालसिंह परमार के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है। उसने अध्यक्ष को फोन पर धमकाया था, जान से मारने की धमकी दी थी। जहां तक सोशल मीडिया ग्रुप की बात है तो उसमें डीपीओ से परामर्श लेकर हम धारा बढा़एंगे।