30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों ने उखाड़ फेंके घरों में लगाए गए ‘स्मॉर्ट मीटर’, राजगढ़ में बंद मीटर में भी बनती है रीडिंग

Smart Mete: राजगढ़ में लोगों ने बारिश के बीच स्मार्ट मीटर का अनूठा विरोध किया। महिलों बोली तीन गुना हो गया बिल, बंद मीटर में भी बनती है रीडिंग....
2 min read
Google source verification
Smart Meter in rajghar: स्मार्ट मीटर का अनूठा विरोध (Photo Source - Patrika)

Smart Meter in rajghar: स्मार्ट मीटर का अनूठा विरोध (Photo Source - Patrika)

Smart Meter in rajghar: बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए स्मॉर्ट मीटर का अनूठा विरोध राजगढ़ जिला मुख्यालय पर किया गया। यहां के रहवासियों और महिलाओं ने घरों में लगे मीटर काट दिए और उन्हें हाथों में लेकर रैली निकाली। नाका नंबर तीन पर ले जाकर उन्हें फेंक दिया। इसके बाद बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे और वहां विरोध जताया। जमकर नारेबाजी की। बांसावाड़ा क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में पहुंची।

बारिश के बीच वे हाथों में मीटर लिए और नारेबाजी करते हुए निकलीं। मैन मार्केट से होकर निकलीं और नारे लगाए कि स्मॉर्ट मीटर हटाए जाएं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि हमारे बिल चार से पांच गुना आ रहे हैं। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने हमारी एक भी नहीं सुनी और मनमानी करते हुए मीटर लगा दिए, जिससे परेशानी बढ़ गई।

हम गरीब और मजदूर वर्ग के लोग हैं, इतना बिल आखिर कहां से लेकर आएं। इस दौरान रानु तंवर, निर्मला, सुंदर, राधा, रेखा सहित नगर के अन्य लोग मौजूद रहे, नारेबाजी करते हुए बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे। खास बात यह है कि बारिश होती रही लेकिन महिलाओं और विरोध करने वालों का हौसला कम नहीं हुआ।

दफ्तर में कोई नहीं मिला, निकले हुए मीटर में भी चल रही थी रीडिंग

शहर के प्रमुख बाजार से होते हुए ब्यावरा नाका होकर सभी महिलाएं और रहवासी बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे। यहां एसई को उक्त मीटर सौंपने की मांग करने लगे, नारेबाजी की लेकिन सीएम के कार्यक्रम में लगी ड्यूटी के कारण कोई भी बिजली कंपनी का अधिकारी वहां नहीं मिला। इस पर वे नारेबाजी करते रहे। इस दौरान रहवासियों ने बताया कि हमारे 500 रुपए के बिल बढ़कर 5000 से ऊपर हो गए हैं। जिसके बारे में कोई कुछ नहीं सुनता। इसके अलावा हमारे द्वारा निकाल लिए गए मीटर की रीडिंग अभी भी चल रही है। यानी ये मीटर पूरी तरह से फर्जी है।

महिलाएं बोलीं- 500 का बिल सीधे 6000 तक पहुंचा, कैसे भरें

बिल बहुत ज्यादा आ रहा है, चार-चार हजार रुपए का बिल आते हैं। हमें कुछ नहीं चाहिए हमारे पुराने बिजली के मीटर लगवा दिए जाएं, ताकि हम पर यह मनमानी बिजली का भार न पड़े। एक पंखा, एक बल्ब का बिल इतना आ रहा है कि पहले कभी आया ही नहीं। -राधा पुष्पद, रहवासी, बांसवाड़ा

जब से मीटर लगे हैं, आठ गुना बिल आ रहा है, 700 रुपए का अधिकतम बिला आता था. अब पांच हजार तक पहुंच गया है। कभी छह हजार का आ जाता है। बिजली कंपनी के लोगों ने बिना पूछे मीटर लगा दिए। कहने लगे अभी लगवा लो नहीं तो बाद में पांच हजार अतिरिक्त लगेंगे। -रेखा मेवाड़े, रहवासी, बांसवाड़ा