19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज-उधना स्पेशल ट्रेन का AC बंद, भड़के यात्रियों ने ब्यावरा स्टेशन पर मचाया हंगामा

Train AC failure- ग्वालियर से ही प्रयागराज- उधना स्पेशल ट्रेन के दो कोच के एसी बंद हो गए थे। यात्रियों ने ब्यावरा स्टेशन पर मचाया हंगामा।

2 min read
Google source verification
Prayagraj-Udhna special train AC failure Passengers created ruckus Biaora Station

Prayagraj-Udhna special train AC failure:दो कोच का एसी बंद होने से भड़के यात्रियों ने मचाया हंगामा (फोटो सोर्स -Patrika)

(रिपोर्ट- वीरेंद्र जोशी, ब्यावरा)

Prayagraj-Udhna special train- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रयागराज से उधना जा रही स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ब्यावरा स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने रेलमंत्री हाय- हाय और रेल प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाए। घटना दोपहर 11. 40 बजे की है। हंगामा कर रहे यात्रियों ने करीब 48 से 50 मिनट तक ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। आरपीएफ व ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को किसी तरह से समझाइश देकर शांत किया, तब जाकर दोपहर 12.30 बजे ट्रेन आगे बढ़ सकी।

दरअसल रेलवे द्वारा हाल ही में शुरु की गई स्पेशल ट्रेन नंबर 04105 प्रयागराज से उधना के लिए जा रही थी। तभी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे करीब ट्रेन के ग्वालियर से रवाना होने के बाद उसके एयरकंडीशनर कोच बी- 2 और बी- 3 के एसी बंद (Train AC failure) हो गए। ऐसे में उक्त कोचों में उमसभरी गर्मी से बेहाल यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन के चेकिंग स्टॉफ व कोच अटेंडर से भी की लेकिन वह एसी में आई खराबी उससे भी ठीक नहीं हो सकी। इस पर रेलवे के ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई।

कई यात्रियों का घुटने लगा था दम

ट्रेन में सवार यात्रियों के अनुसार, शिवपुरी के पास उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो अगले स्टॉपेज पर एसी ठीक करने का आश्वासन मिला। इसके बाद ट्रेन गुना स्टेशन पहुंची तो वहां एसी ठीक करने वाला मैकेनिक नहीं होने से ट्रेन को किसी ने अटैंड नहीं किया। इसके बाद रुठियाई स्टेशन पर भी मैकेनिक नहीं होने से गाड़ी को अगले पड़ाव मक्सी के लिए रवाना किया था। ऐसे में भीषण गर्मी के बाद एसी कोच में सवार कई यात्रियों का दम घुटने जैसी स्थिति बनने से यात्री भड़क गए। तभी उक्त ट्रेन को ब्यावरा स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर क्रॉसिंग के लिए रोका गया था। गाड़ी खड़ी देखकर यात्री और ज्यादा भड़क गए और हंगामा कर दिया।

आधे घंटे चौकी प्रभारी व स्टेशन मास्टर ने समझाया

स्टेशन पर हंगामा होता देख आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने यात्रियों से बात कर उनकी समस्या जानना चाही तो वे और भी ज्यादा भड़क गए। मौके पर ही कोचों के एसी चालू कराने की मांग करते हुए रेलमंत्री हाय- हाय, रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गए। सूचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी धर्मसिंह व जीआरपी थाना प्रभारी ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक के साथ यात्रियों के पास पहुंचे और उन्हें ब्यावरा- राजगढ़ जंक्शन की यथास्थिति से अवगत कराते हुए समझाइश दी। लेकिन वे नहीं माने तो डिप्टी एसएस ने कंट्रोलर को स्थिति से अवगत कराते हुए उज्जैन में गाड़ी अटेंड कराकर एसी ठीक कराने का ठोस आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर दोपहर 12.30 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।

आरपीएफ ने कहा ये

स्पेशल ट्रेन के बी-वन, बी-टू के एसी बंद होने से यात्रियों में नाराजगी थी। चालू कराने के लिए उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। -धर्म सिंह, चौकी प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल ब्यावरा