15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता की मां और पत्नी की मौत, राजगढ़ में कुएं की मिट्टी धंसने से दबने से हादसा

Well Collapse Rescue: कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, जनपद सदस्य की मां और पत्नी कुएं में दबीं, प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू जारी।
2 min read
Google source verification
rajgarh well

well collapse rescue congress leader mukesh kot mother wife trapped, कुएं की मिट्टी धंसने से कांग्रेस नेता की मां-पत्नी की मौत (source-patrika)

राजेश विश्वकर्मा
Rajgarh Well Collapse: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के बामन गांव में मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुएं की दीवार और आसपास की मिट्टी अचानक धंसने से दो महिलाएं मिट्टी में दब गईं। कुएं में दबने वाली दोनों महिलाएं जनपद सदस्य मुकेश कोट (डांगी) की मां व पत्नी हैं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया, काफी देर के प्रयासों के बाद कांग्रेस नेता की मां और पत्नी का शव मिट्टी से निकाल लिया गया है।

देखें वीडियो-

कुएं की मिट्टी धंसी, कांग्रेस नेता की मां-पत्नी की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य मुकेश कोट के खेत में कुएं की खुदाई का कार्य चल रहा था। दोपहर में उनकी पत्नी और मां कुएं पर चल रहे काम को देखने पहुंची थीं। इसी दौरान करीब एक बजे अचानक कुएं की दीवार और आसपास की मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय जनपद सदस्य की 60 वर्षीय मां रूपा और 30 वर्षीय पत्नी पिंकी मौके पर मौजूद थीं। मिट्टी धंसने से दोनों महिलाएं कुएं में समा गईं। ऊपर से लगातार मिट्टी गिरने के कारण कुआं लगभग पूरी तरह भर गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया, जेसीबी और पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाई गई।

मां-पत्नी का शव मिला, गांव में पसरा मातम

कुएं की मिट्टी धंसने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले और खिलचीपुर एसडीएम अंकिता जैन भी मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया, काफी प्रयास के बाद पहले मिट्टी में दबी मां रुपा और फिर उसके कुछ देर बाद पत्नी पिंकी के शव निकाले जा सके। घटना से गांव में मातम पसर गया है।