
Danger River Newaj: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली नेवज नदी का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि यह नदी सबकुछ निगल जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी देखते ही देखते जलकुंभी को अपनी ओर खींचती है और फिर उसे निगल जाती है। वीडियो किस जगह का है ये तो नहीं पता लेकिन ये वीडियो नेवज नदी का बताया गया है। पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देखें वीडियो-
जो वीडियो सामने आया है उसमें नदी के पानी में भंवर बनता दिख रहा है फिर भंवर तेजी से बड़ा होता जाता है और नदी किनारे लगी जलकुंभी को भंवर अपनी ओर खींच लेता है। पानी के बहाव में जलकुंभी भंवर की ओर खिंचती जाती है और कुछ ही देर में भंवर में समा जाती है। बता दें कि नदी में बनने वाली भंवर काफी खतरनाक होती है और इनमें जो भी चीज या इंसान फंसता है उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
बता दें नेवज नदी मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से निकलती है और फिर आगे बढ़ते हुए राजगढ़ जिले से निकलकर राजस्थान में प्रवेश कर जाती है। राजस्थान के चाचोरनी में जाकर नेवज नदी कालीसिंध नदी के साथ संधि बनाती है और आगे जाकर चंबल नदी में मिल जाती है। नेवज नदी की कुल लंबाई 280 किमी. है और इस पर राजगढ़ जिले में एक बांध भी बना है। नेवज नदी का वर्णन महाकवि कालीदास के द्वारा रचित मेघदूतम में भी है । मेघदूतम में जिस निर्विध्या नदी का जिक्र है वो आज की नेवज नदी ही है।
Updated on:
11 Sep 2024, 4:41 PM IST
Published on:
11 Sep 2024, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.