
भाजपा की विकास यात्रा को दिखाए काले झंडे, लोग बोले- विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन कराया
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की और से 'विकास यात्रा' निकाली जा रही है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में भाजपा की विकास यात्रा का विरोध भी देखने को मिल रहा है। विरोध का ताजा मामला सीबे के राजगढ़ जिले में सामने आया। यहां यात्रा की नेतृत्व कर रहे सारंगपुर विधायक को लोगों के विरोध को देखते हुए बैंरग लौटना पड़ा। विकास यात्रा लेकर पहुंचे भाजपा विधायक से इलाके के युवाओं ने विरोध करते हुए कहा कि, आप 4 साल में पहली बार यहां आए हो। वहीं, क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ भजन कीर्तन ही कराए गए हैं और अब आप यहां ये रथ लेकर पहुंचे हो।
आपको बता दें कि, राजगढ जिले की सांरगपुर विधानसभा के देवली मान गांव में भाजपा विधायक कुंवर कोठार को विकास यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा। खास बात ये है कि, विधायक को अपने ही क्षेत्र में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विधायक को करना पड़ा विरोध का सामना
ज्ञात हो कि, इन दिनों प्रदेश भाजपा संगठन राज्य की सभी विधानसभाओं में विकास यात्रा निकालकर चुनावी बीछात बिछाने में जुटी हुई है। ऐसे में कई इलाकों में भाजपा की इस यात्रा को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है तो कहीं विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सारंगपुर विधानसभा इलाके में विधायक कुंवर कोठार की अगुवाई में गांव - गांव में विकास यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान उन्हें हर गांव में लोगों का भारी विरोध देखे को मिला।
विधायक का विरोध
यही नहीं, कई गांवों में भाजपा विधायक को लोगों ने खरी खोटी तक सुना दी। विधायक को घेरते हुए लोगों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि विधायक कुंवर कोठार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तक नाराज हैं। आरोप हैं कि, विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं तक के फोन नहीं उठाते। अगर उठा भी लेते तो खूब खरी - खोटी सुना देते इसलिए विकास यात्रा के दौरान विधायक का जमकर विरोध किया जा रहा है।
Published on:
06 Feb 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
