
मध्यप्रदेश में दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच पूर्व सीएम और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में प्रचार करने राजगढ़ पहुंचे थे। सुरेश पचौरी ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकराया था। इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अभी राममंदिर जाने का मुहुर्त नहीं है।
सुरेश पचौरी ने दिग्विजय सिंह की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इन लोगों को मैंने 22 जनवरी के मुहूर्त के बारे में बताया। अब दिग्गी राजा की कुंडली भी देख लो। 18 अप्रैल से दिग्विजय सिंह की केतु की महादशा शुरू हो गई है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सवाल करने वाले दिग्विजय सिंह के लिए अब आगे का समय ठीक नहीं है। ये पंडित सुरेश पचौरी कह रहा है।
कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले सुरेश पचौरी पूर्व सीएम शिवराज सिंह के साथ राजगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम तो पार्टी छोड़कर आए भैया, क्यों छोड़कर आए, जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना था। उसका निमंत्रण किसने ठुकराया, कांग्रेस ने ठुकराया और दिग्विजय सिंह ने क्या कहा कि मुहूर्त नहीं है।
Published on:
23 Apr 2024 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
