2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी ट्रेनों में नाचते-गाते थे अब CG पुलिस की वर्दी पहनकर किन्नर करेंगे लोगों की सेवा, पुलिस भर्ती में 15 थर्ड जेंडर का चयन

कड़ी मेहनत और लगन से पुलिस भर्ती की बौद्धिक, शारीरिक परीक्षा पास की और पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में राज्य भर से थर्ड जेंडर समुदायक के 15 लोगों का चयन हुआ। (Chhattisgarh police)

2 min read
Google source verification
कभी ट्रेनों में नाचते-गाते थे अब CG पुलिस की वर्दी पहनकर किन्नर करेंगे लोगों की सेवा, पुलिस भर्ती में 15 थर्ड जेंडर का चयन

कभी ट्रेनों में नाचते-गाते थे अब CG पुलिस की वर्दी पहनकर किन्नर करेंगे लोगों की सेवा, पुलिस भर्ती में 15 थर्ड जेंडर का चयन

राजनांदगांव. जिले की तीन थर्ड जेंडर का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में हुआ है। ये तीनों थर्ड जेंडर अब नाचते-गाते नहीं बल्कि पुलिस वर्दी में जनता की सेवा करते दिखेंगी। इनका चयन जिला पुलिस बल में हुआ है। अब तक इनकी पहचान नाचने-गाने और मांगने वालों के रूप में थी, अब ये जिला पुलिस में शामिल होकर प्रशासनिक कार्य करेंगी।ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कई जिलों के युवक, युवती सहित पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय को भी हिस्सा लेने का मौका मिला था, जिसमें राजनांदगांव जिले के तीन थर्ड जेंडर कामता, नेहा और डोली का चयन पुलिस भर्ती में हुआ है।

आवेदन किया
जिनकों आपने कभी अपनी आजीविका के लिए ताली बाजार कर तथा घर-घर जाकर आपकी खुशियों में नाचते गाते देखा था। अब वही थर्ड जेंडर आपकों पुलिस विभाग में अपनी सेवा देते नजर आएंगे, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस भर्ती पत्र में थर्ड जेंडर का कामल देने के बाद थर्ड जेंडरों द्वारा भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया।

15 थर्ड जेंडर का हुआ है सलेक्शन
कड़ी मेहनत और लगन से पुलिस भर्ती की बौद्धिक, शारीरिक परीक्षा पास की और पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में राज्य भर से थर्ड जेंडर समुदायक के 15 लोगों का चयन हुआ। थर्ड जेंडर समुदायक के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और गृह विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष विद्या राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है। वहीं राजनांदगांव से चयनित कामता, नेहा और डोली ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

2259 पद के लिए भर्ती
मिली जानकारी अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के लिए सितंबर 2018 में पूरे प्रदेशभर में 2259 पद के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 48 हजार परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था। इसके बाद 2019 में इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जिसके तहत ही यह चयन हुआ है। डी श्रवण, एसपी राजनांदगांव ने बताया कि जिले से तीन थर्ड जेंडर का जिला बल में चयन होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि चयनित सूची अभी मैं नहीं देख पाया हूं।