
ग्राम गिदर्री-चंदिा में कुल 339 हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया गया।
राजनांदगांव / खैरागढ़. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की महत्वकांक्षी योजना संचार क्रांति योजना के तहत ग्राम पंचायत बाजार अतरिया में 595 एवं ग्राम डोकराभाठा में 430 लाभार्थी हितग्राहियों को खैरागढ़ जनपद पंचायत के ऊर्जावान अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अटल समरसता भवन पहुंचकर लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किया। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नागरिकों को डिजीटल रूप से सशक्त बनाने के लिए संचार क्रांति योजना की शुरूआत की है जिसके तहत राज्य के गरीब व पिछड़े परिवार को स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है जिससे कि हर गरीब व पिछड़े वर्ग का डिजीटल इंडिया के साथ कनेक्टिविटी बन सके। इस दौरान क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मोंगरा वर्मा, जपं सीईओ ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, उपअभियंता मनीश चंदेहे, एल्डरमेन विकेश गुप्ता, सूर्यदमन सिंह, रणजीत सिंह, डोकराभाठा सरपंच घनश्याम साहू, जनपद सदस्य गणेश वर्मा, बाजार अतरिया सरपंच अगरसिंग गोड़, केशलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
मोबाईल पाकर महिलाओं में खुशी
डोंगरगांव. संचार क्रांति योजनांतर्गत विकासखंड छुरिया के ग्राम पंचायत गिदर्री में शिविर के माध्यम से 4 सितंबर को मोबाइल वितरण किया गया। मोबाईल मिलने से ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर है। गिदर्री-चंदिया में कुल 339 हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया गया और सभी को मोबाईल के रख-रखाव तथा संचालन की विधि समझाया गया। इसी क्रम में ग्राम बड़भूम में भी मोबाइल वितरण किया गया। 22 सितंबर को ग्राम खुज्जी में भी मोबाइल वितरण कर शासन के महत्वाकांछी योजनाओं से आम लोगों को जोडऩे का क्रम जारी रहेगा।
नवागांव में मोबाइल वितरण किया गया
टेडेसरा. आदर्श गोंद ग्राम नवागांव में छग शासन के द्वारा संचार क्रांति के अंतर्गत ग्रामीणों को मोबाइल का वितरण किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वितरण नंबर आने का इंतजार करते हुए सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वितरण में अपना भागीदारी निभाएं संचार क्रांति के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य राजनांदगांव की निर्मला देवी वर्मा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच राम लाल साहू उपसरपंच राधेश्याम साहू एवं समस्त पंच गण ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ग्रामीणों में मोबाइल को देख कर बड़ी प्रसन्नता का रास्ता दिखाओ।
Published on:
08 Sept 2018 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
