राजनंदगांव

दुर्घटना! भाजपा नेताओं से भरी रोप-वे की ट्रॉली पलटी, बाल-बाल बचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा..

CG Accident News: राजनांदगांव जिले में मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे भाजपा नेताओं से भरी रोप-वे की ट्रॉली नीचे उतरते वक्त प्लेटफॉर्म के समीप डी-रेल होकर पलट गई।

2 min read

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे भाजपा नेताओं से भरी रोप-वे की ट्रॉली नीचे उतरते वक्त प्लेटफॉर्म के समीप डी-रेल होकर पलट गई। रोप-वे की 10 नंबर ट्रॉली में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा।

भिलाई के भाजपा नेता दया सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बलराम सोनी व मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सवार थे। बता दें कि 12 यहां रोप-वे ट्रॉली का संचालन हो रहा है। जिससे रोज 500 से 600 लोग उपयोग करते हैं। पीक सीजन में यह संख्या और बढ़ जाती है।

CG Accident News: प्रदेश महामंत्री भरत रायपुर रेफर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इधर हादसे के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने मां बम्लेश्वरी रोप-वे संचालन समिति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ट्रॉली के गिरने से भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को ज्यादा चोटें लगी हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहीं पूर्व मंत्री नेताम, दया सिंह सहित अन्य को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत है कि रोप-वे की ट्रॉली आधे रास्ते में नहीं पलटी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

एक-दूसरे पर गिर पड़े

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा नेता दर्शन कर नीचे उतर ही रहे थे कि रोप-वे की ट्रॉली स्टापर तक पहुंचने से पहले लूप लाइन से कट हो गई और नीचे गिरी और पलट गई। इसमें सवार भाजपा नेता भीतर ही एक-दूसरे पर गिर गए। इसके चलते प्रदेश महामंत्री भरत को गंभीर चोट लगी। अन्य भाजपा नेता ट्रॉली से बाहर निकले पर भरत उठ नहीं पाए। आनन-फानन में उन्हें डोंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Published on:
26 Apr 2025 09:02 am
Also Read
View All
शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार, 13 आरोपी गिरफ्तार

कमजोर महिलाओं को बनाया निशाना, धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंडिंग का शक… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

निर्वस्त्र कर छात्रों को स्टंप से पीटा, मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं… एकलव्य विद्यालय में अत्याचार का खुला राज

विदेशी फंडिंग से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण! ग्रामीणों को किया जा रहा था प्रभावित, कई जिलों तक फैला तार…

CG Murder Case: मड़ई मेले में हिंसा… झूले के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

अगली खबर