10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी देश के राजनैतिक गुरू व पितामह थे

श्रद्वाजंलि सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:39 PM IST

system

श्रद्धांजलि... पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने लोग जुटे।

राजनांदगांव / ठेलकाडीह. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर घुमका मंडल भाजपा द्वारा ग्राम पदुमतरा में विनम्र श्रद्वाजंलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के नेताओं व वक्ताओं ने अटलजी के आदर्शों का बखान करते हुए श्रद्वाजंलि दी।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर महेश यादव, सरिता कन्नौजे, रामकुमार वर्मा, खुमान देशलहरा, रेशमलाल गायकवाड़ दिनेश ठाकुर, उत्तम मानिकपुरी, जागेश्वर साहू, कामता प्रसाद साहू, मोहन साहू, राकेश साहू, टाकेश सिन्हा, टीकाराम साहू, पूनम देवांगन, दधिबल वर्मा, दुर्गा साहू, राजेश्वरी साहू, महेश्वरी साहू, शांति साहू, रामबाई साहू, नीलम साहू, पूर्णिमा नागवंशी, संतोषी, सरोज, संगीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभा में महेश यादव ने कहा अटल देश के एक श्रेष्ठ नेता थे। खुमान देशलहरा ने कहा कि अटल के निधन से हिन्दुस्तान के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। सरिता कन्नौजे, राजेश्वरी साहू और रामकुमार वर्मा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूर्ण क्षति है।
शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल ने अपने सिद्धांतो से भारतीय राजनीति पर छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनकी दूरदर्शिता और राजनीतिक कुशलता सदैव हम सबको प्रेरित व मार्गदर्शित करते रहेंगे। अटल की छवि एक देश के एक ऐसे जनप्रिय राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरी जिसने सत्ता को सेवा का माध्यम माना और राष्ट्रहितों से समझौता किए बगैर बेदाग राजनीतिक जीवन जिया।

अटल को श्रद्धांजलि
खैरागढ़. ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़ के नेतृत्व में सिविल लाईन स्थित विश्राम गृह में शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में विधायक प्रतिनिधि गुलाब चोपड़ा, मिहिर झा, रज्जाक खांन, सुनील पांडे, आरती यादव, सुरेन्द्र सिंह, अल्ताफ अली, जफरउल्ला खान, अनुराग तुर्रे, शैलेन्द्र वर्मा, पलाश सिंह, समीर कुरैशी सहित ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।