डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी लगते ही टॉर्च लेकर पहाड़ी पर रात्रि में ही बचते-बचाते दौड़ लगाई और घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक गोपी को लादकर नीचे लेकर आए, उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी अनुसार मालवाहक रोपवे में नीचे से ऊपर सरिया ले जाया जा रहा था। ऊपर से नीचे खाली ट्राली आ रही थी, ट्राली में जो व्यक्ति बैठा था, उसकी गिरने की सूचना है। ट्राली किस तरह गिरी इसकी जांच की जा रही है।