
गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजाल में हुई घटना
राजनांदगांव / डोंगरगांव. अंचल से लगे व गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजाल में स्कूल बस की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है, जब मोहड़ स्थित नीरज पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोडऩे के लिए गंैदाटोला की ओर जा रही थी कि तभी समान दिशा से आ रहे बाईक सवार ओवरटेक करने के दौरान बस के सामने टायर की चपेट में आ गया। जिससे बाईक सवार नंदलाल सेवता पिता रामप्रसाद 26 वर्ष निवासी ग्राम नरेटीटोला को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई, जिसे उपचार के लिए 112 की मदद से डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक
इस संदर्भ में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोष्टमार्टम के लिए रवाना किया है। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व ही मृतक के पिता रामलाल का निधन हो गया था और मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
डिवाइडर से टकराई सुमो, 4 लोग घायल
डोंगरगढ़. बीती रात माड़ीतराई मोड़ पर राजनांदगांव से डोंगरगढ़ आ रही सुमो क्र.सीजी 08 एच 007 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए विपरित दिशा से आ रही क्रेन के चक्के से जा टकराया जिससें सुमो डिवायडर पर चढ़ गई। उसमें सवार ४ लोगों को हल्की चोटें आई।
Published on:
09 Jan 2020 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
